फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus, Center advised to states to postponed collective program

कोरोना: सरकार ने सामूहिक कार्यक्रम टालने की दी सलाह, सर्दी जुकाम है तो कॉलेज न जाएं छात्र

Sat, 07 Mar 2020 06:21 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Mar 2020 06:21 AM IST
सार

  • दिल्ली में एक और पॉजिटिव, हाल ही में मलयेशिया और थाईलैंड से लौटा था
  • अब तक 31 मामले मिले, दिल्ली में आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का आदेश
  • दिल्ली में होने वाला शूटिंग विश्वकप रद्द, मप्र में आइफा अवार्ड टाला गया

विज्ञापन
Coronavirus, Center advised to states to postponed collective program
मास्क पहने घूमते लोग - फोटो : PTI

विस्तार

दुनियाभर में कहर बरपा रहा कोरोनावायरस देश में भी तेजी से पांव पसार रहा है। बढ़ते संकट के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सार्वजनिक कार्यक्रम टालने को कहा है, ताकि वायरस फैलने से रोका जा सके। इस बीच, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि परिसरों में ज्यादा भीड़ न जमा होने दें।

विज्ञापन


साथ ही कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले छात्रों और शिक्षकों की निगरानी करने और 14 दिन तक उन्हें घर में अलग रखने का निर्देश दिया गया है। तमाम एहतियात के बीच राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक और पॉजिटिव केस मिला। इस बीच, दिल्ली में 15 से 25 मार्च से होने वाले शूटिंग विश्व कप को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 27 से 29 मार्च तक मध्य प्रदेश में प्रस्तावित आइफा अवार्ड समारोह भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया, हाल ही में थाईलैंड और मलयेशिया से लौटे इस शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती इस मरीज की भी हालत स्थिर है। दिल्ली एनसीआर में अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही देश में अब तक 31 पॉजिटिव मिल चुके हैं, इनमें 16 इटली के नागरिक हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने बताया, कुल 29,607 मरीजों के निगरानी में रखा गया है।

मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने बताया, इटली के दो नागरिकों का उपचार जयपुर, बाकी 14 का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में चल रहा है। एक मरीज का इलाज तेलंगाना में हो रहा है और बाकी दिल्ली में भर्ती हैं। केरल में तीन मरीज ठीक हो चुके हैं।

ईरान में फंसे 300 भारतीयों के नमूने आएंगे आज

स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ईरान से आने वाली पहली उड़ान से 300 भारतीयों के नमूने आएंगे। अगर भारतीयों के नमूने नेगेटिव मिले तो उन्हें वापस लाया जाएगा। वापसी में इसी विमान से ईरानी नागरिक स्वदेश जाएंगे।
 

दिल्ली के स्कूलों में सुबह की सभा नहीं

दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को सुबह की सभा निलंबित करने का निर्देश दिया है। इससे पहले, दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों और कर्मचारियों को स्कूल जाना है।
 

केंद्रीय दफ्तरों में 31 तक बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक

केंद्र सरकार ने अपने सभी कार्यालयों में 31 मार्च तक बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी। दिल्ली में सभी आंगनबाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार से रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

सर्दी-जुकाम, खांसी, सांस में दिक्कत, बुखार तो न आएं कैंपस

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर देशभर के 750 विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखा है। इसमें सर्दी, खांसी, जुकाम होने पर छात्र को कैंपस न आने देने का निर्देश दिया गया है।

जो छात्र और शिक्षक फेलोशिप, स्कॉलरशिप, टूर या रिसर्च कार्य के लिए पिछले 28 दिनों में विदेश यात्रा से लौटें हैं या फिर ऐसे देशों के व्यक्ति से मिलें है तो उन्हें 14 दिन तक घर में रखकर निगरानी की सलाह दी गई है। इसके अलावा ऐसे छात्रों या शिक्षकों का ब्लड टेस्ट भी करवाने होंगे। यह आदेश आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी पर भी लागू होगा।

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी कुलपतियों को लिखे पत्र में कैंपस के अंदर भीड़ एकत्रित करने वाले कार्यक्रमों को टालने का निर्देश है। सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों की ट्रेवल हिस्ट्री की रिपोर्ट बनाने को कहा है। इसमें लिखना होगा कि कौन सा छात्र, शिक्षक या कर्मी किस देश की यात्रा करके 28 दिन पहले लौटा है, या कोरोना प्रभावित देश के नागरिक से पिछले 28 दिनों में मिला है।

इस दौरान उक्त छात्र, शिक्षक या कर्मी कितने लोगों से मिला है, इसकी भी रिपोर्ट बनानी होगी। ऐसे लोगों को 14 दिन तक घर में रखकर उनकी निगरानी का निर्देश है। विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन व विभाग प्रमुख को जिम्मेदारी दी गई है कि वे ऐसी रिपोर्ट तैयार करें। इसके अलावा ऐसे लोगों का ब्ल्ड टेस्ट करवाएं। मास्क का  प्रयोग करने का भी हिदायत दी है।
 

संदिग्ध मरीज मिलने पर लें मदद

आयोग ने कहा है कि अगर कोई संदिग्ध मरीज मिलता है तो तो तुरंत प्रदेश स्वास्थ्य विभाग या फिर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के टोल फ्री नंबर 011-2397846 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed