फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus CDS Bipin Rawat says be prepared or ready for long term consequences of covid 19 pandemic

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने कोविड-19 को लेकर कहा- तैयार रहो या अंजाम भुगतो

Fri, 03 Apr 2020 11:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 03 Apr 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
coronavirus CDS Bipin Rawat says be prepared or ready for long term consequences of covid 19 pandemic
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का मानना है कि भारत 14 अप्रैल तक कोविड-19 की चेन को लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के जरिए तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि या तो हम सभी को तैयार होना होगा वरना हमें इस महामारी के लंबे समय तक परिणाम झेलने होंगे।

विज्ञापन


जनरल रावत ने कहा, 'एक सैन्य कहावत है, 'तैयार रहो या मर जाओ' लेकिन कोरोना वायरस के समय में हमने इसे 'तैयार रहो या भुगतो' में बदल दिया है। हम 14 अप्रैल तक वायरस के प्रसार को 100 प्रतिशत लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के जरिए रोक सकते हैं। चूंकि कटाई का मौसम आसपास है, ऐसे में भारत संक्रमितों की बढ़ती संख्या को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। सरकार और लोगों द्वारा की गई मांगों को पूरा करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना संक्रमितों की देखभाल के लिए 17-18 अस्पतालों को समर्पित करने के काम में जुट गई है और सशस्त्र बलों की कुल बेड क्षमता को 15,000 तक बढ़ा दिया गया है। जनरल रावत ने कहा, 'हमारे पास नगालैंड में दीमापुर और जखामा जैसी दूर-दूर जगहों पर भी अस्पताल तैयार हैं, भले ही यह वायरस उत्तर-पूर्व भारत में नहीं फैला है। अब हमारे पास संक्रमण के उपचार, प्रबंधन और नियंत्रण के लिए प्रत्येक क्षेत्र में दो से तीन अस्पताल तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएस रावत ने कहा कि सेना और उसके डॉक्टर लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में हैं और वह सैन्य मामलों के सचिव के रूप में, प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव पीके मिश्रा और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के साथ बैठकों में भाग ले रहे हैं। जनरल रावत ने कहा कि हर अस्पताल में एक वार्ड, जिसमें दिल्ली जैसे स्थान भी शामिल हैं जहां बेस अस्पताल में आमतौर पर भीड़ होती है, वह कोविड-19 रोगियों के लिए समर्पित होगा।


उन्होंने कहा, 'हमने जैसलमेर, जोधपुर और झांसी में आइसोलेशन और एकांतवास सुविधाओं का निर्माण किया है ताकि उपचार के लिए 500 रोगियों को वहां रखा जा सके, जैसा कि मानेसर में है।' सरकार के सैन्य सलाहकार ने कहा कि चूंकि सेना, नौसेना और वायुसेना के स्कूल लॉकडाउन के कारण बंद हैं इसलिए परिसर को क्वारंटाइन (एकांतवास) केंद्रों के रूप में तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed