{"_id":"5fcdb1db8ebc3ecfa810bd06","slug":"coronavirus-cases-today-latest-news-32981-new-cases-reporetd-in-last-24-hours-391-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 32981 मरीज, पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से कम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 32981 मरीज, पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से कम
Mon, 07 Dec 2020 10:10 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 32 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। रविवार को सामने आए 36,011 मामलों की तुलना में, पिछले 24 घंटे में 32,981 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पहली बार चार लाख से कम हो गई है। दूसरी तरफ, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 91 लाख से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 32,981 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना की चपेट में आकर 391 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोविड-19 की वजह से 96,77,203 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
With 32,981 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 96,77,203
विज्ञापन विज्ञापन
With 391 new deaths, toll mounts to 1,40,573. Total active cases at 3,96,729.
Total discharged cases at 91,39,901 with 39,109 new discharges in the last 24 hours. pic.twitter.com/V5nQC9tYwz— ANI (@ANI) December 7, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 91,39,901 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 39,109 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं।
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 3,96,729 है। कोरोना वायरस के कारण अब तक देश में 1,40,573 लोगों की मौत हुई है।