फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today in India on 19 March 2021 39726 new COVID cases and 154 deaths in the last 24 hours

कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल: एक दिन में मिले करीब 40 हजार नए मरीज, 154 मौतें

Fri, 19 Mar 2021 10:03 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 19 Mar 2021 10:03 AM IST
सार

  • पिछले 24 घंटे में सामने आए 39,726 नए मामले, 154 लोगों की मौत
  • देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर हुई 2,71,282
  • पिछले 24 घंटे में 20,654 मरीज भी ठीक होकर घर वापस लौटे

विज्ञापन
Coronavirus Cases Today in India on 19 March 2021 39726 new COVID cases and 154 deaths in the last 24 hours
भारत में कोरोना के दैनिक मामले में बढ़ोतरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन आने वाले कोरोना के मामले अब चिंता का विषय बन गए हैं। लगातार पाबंदियों और वैक्सीन के बावजूद भी कोरोना के मामले रुक नहीं रहे हैं बल्कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 40,000 के करीब मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 39,726 नए मामले सामने आए हैं और 154 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। कोरोना वायरस के दैनिक मामले अब रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकारों की माने तो कोरोना की दूसरी लहर देश में पैर पसार चुकी है।
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 39,726 नए मामले सामने आए, इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,15,14,331 हो गया है। वहीं गुरुवार को एक दिन में 35,871 मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा 154 लोगों ने इस वायरस के आगे हार मान ली है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 1,59,370 हो गया है। 


सक्रिय मामलों में भी तेजी
एक तरफ कोरोना के संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तो वहीं एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा लगातार गिरता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 20,654 मरीज ही अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। एक दिन में स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा संक्रमित हुए मरीजों के आंकड़ों का भी लगभग आधा है। यही वजह है कि देश में सक्रिय मामलों में तेजी हो रही है।

मौजूदा समय में देश में कोरोना के 2,71,282 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं अब तक 1,10,83,679 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। इसके अलावा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अब तक 3,93,39,817 लोगों को भी कोरोना की टीका लग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed