Corona Live : दिल्ली में कोरोना पर वार, 30 अप्रैल तक के लिए और सख्त हुए नियम
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों ने अपने यहां तमाम पाबंदियां लगा दीं हैं। बावजूद देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश में आज यानी शनिवार को 1.45 लाख नए मरीज मिले हैं। वहीं 794 मरीजों की कोरोना वायरस से जान चली गई है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज कोरोना पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वहीं मप्र के उज्जैन में 19 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ऑक्सीजन, कोरोना इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं, वेंटिलेटर और अस्पतालों में बेड कमी से हालत गंभीर हो गई है ऐसे देश इस महामारी को कैसे हराएगा? यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट...
लाइव अपडेट
दिल्ली में 30 अप्रैल तक लागू हुई सख्त पाबंदिया
दिल्ली में कोरोना की बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए 30 अप्रैल तक के लिए पाबंदिया बढ़ा दी गई है। इसके तहत रेस्टोरेंट, थिएटर और मेट्रो केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे वहीं शादी एवं अन्य समारोह में 50 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं होगी।महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले 24 घंटों में 9,864 नए मामले सामने आए
मध्यप्रदेश के जबलपुर में बढ़ा लॉकडाउन
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में 4986 नए मामले सामने आए
राजस्थान में 102 साल के उदयलाल टांक ने लगवाया टीका
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 55,411 नए मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 55,411 नए मामले सामने आए हैं और 309 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 53,005 लोग स्वस्थ भी हुए।कुल मामले: 33,43,951
कुल वसूली: 27,48,153
मृत्यु टोल: 57,638
सक्रिय मामले: 5,36,682
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5989 नए मामले सामने आए
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 5,011 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 5,011 नए मामले सामने आए हैं। 2,525 लोग डिस्चार्ज हुए और 49 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2021
कुल मामले: 3,42,026
कुल डिस्चार्ज: 3,12,151
सक्रिय मामले: 25,129
महाराष्ट्र में बढ़ी लॉकडाउन लगने की संभावना
With rising #COVID19 cases despite the strict protocols, healthcare system is likely to face more pressure in the coming days. Chief Minister will hold a meeting with task force tomorrow, after which, a further decision will be taken: Maharashtra Minister Nawab Malik pic.twitter.com/t5Vl2nYezr
— ANI (@ANI) April 10, 2021