फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Surging New Covid Cases JN.1 Variant infection Health Ministry Updates

Coronavirus: भारत में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सक्रिय केस 4000 के पार; ठाणे में JN.1 के पांच नए मामले

Mon, 25 Dec 2023 10:53 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 25 Dec 2023 10:53 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4054 तक पहुंच गई है। केरल में एक मरीज की मौत होने की भी खबर है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के पांच मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Cases Surging New Covid Cases JN.1 Variant infection Health Ministry Updates
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित मरीज देश में लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देशभर में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4054 तक पहुंच गया है। एक दिन पहले एक्टिव मामले 3742 रिपोर्ट किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में केवल एक मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के नए सब वैरिएंट- जेएन.1 के पांच मामले सामने आए हैं। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 628 मामले आए हैं। इसमें संक्रमण मुक्त हुए 315 लोगों की संख्या भी शामिल है।
विज्ञापन


कोरोना से अब तक कितने लोगों की मौत?
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक एक्टिव मामले केरल में पाए गए हैं। यहां बीते 24 घंटे में 128 एक्टिव केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार से अधिक हो गया है। एक नए मरीज की मौत के साथ देशभर में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 5,33,334 तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन


देशभर में अब तक 4.44 करोड़ कोरोना संक्रमित ठीक हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है, लेकिन इससे मरीज गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 315 मरीजों का कोरोना संक्रमण ठीक हो चुका है। इसी के साथ देशभर में अब तक 4.44 करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमित संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बता दें कि कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन.1 का पहला मामला केरल में रिपोर्ट किया गया था। बीते 24 घंटे में कोरोना के नए वैरिएंट के पांच मामले महाराष्ट्र के ठाणे में रिपोर्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


JN.1 वैरिएंट से संक्रमित रोगियों में एक महिला
महाराष्ट्र के ठाणे में 30 नवंबर के बाद 20 नमूनों की जांच की गई। इनमें पांच सैंपल जेएन.1 वैरिएंट पॉजिटिव पाए गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, JN.1 वैरिएंट से संक्रमित रोगियों में एक महिला शामिल है। कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। ठाणे में एक्टिव कोविड-19 मामलों की संख्या 28 है। उनमें से दो का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है, बाकी संक्रमित मरीज अपने घरों पर ही ठीक हो रहे हैं।

सात महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक मामले
बता दें कि रविवार को देशभर में एक दिन में 656 नए कोविड-19 मामले रिपोर्ट किए गए थे। रविवार को भी केवल एक मरीज की मौत हुई। एक्टिव मामले 3,420 से बढ़कर 3,742 हो गए। इससे पहले शनिवार को 752 कोविड-19 संक्रमण दर्ज किए गए जो बीते सात महीने में सबसे अधिक रहा। 21 मई के बाद इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज एक दिन में पाए गए।


कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील
केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के मामलों में मौजूदा बढ़ोतरी चिंताजनक नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, सरकार ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने, अन्य बीमारियों से पीड़ित होने पर फेस मास्क पहनने, भीड़ में जाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, भारत में JN.1 वैरिएंट का कोई समूह नहीं देखा गया है। सभी मामलों में संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए। मरीज बिना किसी जटिलता के ठीक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed