फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in various states in last 24 hours, here is all you need to know

भारत में कोरोना: महाराष्ट्र में 59907 नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटों में कहां सामने आए कितने मामले

Wed, 07 Apr 2021 10:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 07 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases in various states in last 24 hours, here is all you need to know
भारत में कोरोना - फोटो : पीटीआई

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। देश में संक्रमण के नए मामले रिकॉर्ड रफ्तार से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र, पंजाब और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में स्थिति लगातार गंभीर हो रही है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के कितने नए मामले सामने आए और इससे संबंधित अन्य जानकारियां...

विज्ञापन

महाराष्ट्र: एक दिन में सबसे ज्यादा 59907 मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 59,907 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा राज्य में अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 30,296 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही इस अवधि में 322 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 31 लाख 73 हजार 261 हो गई है। नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या अब पांच लाख 1559 हो गई है। राज्य में अभी तक इस बीमारी के चलते 56,652 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 10,428 नए मामले सामने आए और 23 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या चार लाख 82 हजार 760 हो गई। जबकि, मृतक संख्या 11,851 पर पहुंच गई। 

वहीं, नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5338 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 3868 लोग ठीक हुए और 66 की मौत हुई। अब शहर में कोरोना के कुल मामले दो लाख 54 हजार 221 हो गए हैं और 5504 लोगों की मौत हुई है। यहां अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 42,933 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना: 1914 नए मरीज, पांच की मौत

तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के 1914 नए मामले दर्ज किए गए हैं और पांच मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब तीन लाख 16 हजार 649 हो गई है। वहीं, अब तक यहां इस बीमारी के चलते 1734 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी भी कोरोना के 11,617 सक्रिय मामले हैं। 

आंध्र प्रदेश: 2331 नए मामले, 11 की मौत
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2331 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में 853 मरीज ठीक हुए और 11 की मौत हुई। अब राज्य में कोरोना के कुल नौ लाख 13 हजार 274 मामले हैं। यहां अभी तक इस जानलेवा बीमारी के चलते 7262 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 13,276 है।

तमिलनाडु: 3986 नए मरीज, 17 की मौत 
तमिलनाडु में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3986 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 1824 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और 17 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल नौ लाख 11 हजार 110 मामले हो गए हैं। यहां कोरोना के चलते 12,821 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 27,743 है। 

केरल: 502 नए मामले, 1955 ठीक हुए
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3502 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 1955 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 31,493 है। यहां अभी तक 11 लाख 8078 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन

पंजाब: 2997 नए मामले, 2859 ठीक हुए

पंजाब में आज कोरोना संक्रमण के 2,997 मामले सामने आए, 2959 लोग ठीक हुए और 63 की मौत हुई। राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब दो लाख 60 हजार 20 हो गई है। राज्य में अभी तक 7278 लोगों की मौत हो चुकी है और अब सक्रिय मामलों की संख्या 25,855 पर पहुंच गई है। 

चंडीगढ़: 399 नए केस, कुल संख्या हुई 29197
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 के 399 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही अब शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 29,197 हो गई है।  

गोवा: 527 नए मरीज मिले, 138 ठीक हुए
तटीय राज्य गोवा में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 527 नए मामले सामने आए, 138 मरीज ठीक हुए और दो लोगों की मौत हुई। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 60,229 हो गई है। यहां अभी तक 56,531 लोग बीमारी को मात दे चुके हैं और कुल 840 लोगों की इस महामारी के चलते मौत हुई है। 

उत्तर प्रदेश: 6023 नए केस, 40 की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6023 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 1484 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली और 40 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अभी तक छह लाख चार हजार 979 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8964 मरीजों की अब तक मौत हुई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 31,987 हो गई है। 

गुजरात: 3575 नए मामले, 2217 ठीक हुए
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3575 मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 2217 लोग ठीक हुए और 22 की मौत हुई। राज्य में अभी तक संक्रमण के कुल तीन लाख 28 हजार 453 मामले सामने आ चुके हैं और तीन लाख पांच हजार 149 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अभी तक 4620 मरीजों की मौत हुई है और अब सक्रिय मामलों की संख्या 18,684 है। 

कर्नाटक: 6976 नए मरीज, 35 की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 6976 नए मामले दर्ज किए गए, 2794 मरीज ठीक हुए और 35 की मौत हुई। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 10 लाख 33 हजार 560 मामले सामने आ चुके हैं और नौ लाख 71 हजार 556 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अभी तक 12,731 मरीजों की मौत हो चुकी है और सक्रिय मामलों का आंकड़ा 49,254 पर है। 

मध्यप्रदेश: 4043 नए केस, 2126 ठीक हुए

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 4043 नए मामले दर्ज किए गए। इसीअवधि में राज्य में 2126 मरीज ठीक हुए और 13 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 18 हजार 14 हो गई है और अभी तक दो लाख 87 हजार 869 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी तक कोरोना के चलते 4086 लोगों की मौत हुई है। यहां अब सक्रिय मामलों की संख्या 26,059 हो गई है।

राजस्थान: 2801 नए मामले, 12 की मौत
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 2801 नए मामले दर्ज किए गए औ 12 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 46 हजार 791 और कुल मौतों की संख्या 2866 हो गई है। राज्य में अब इस बीमारी के सक्रिय मामलों की संख्या 18,146 हो गई है। 

ओडिशा: एक दिन में सबसे ज्यादा मामले
ओडिशा में बुधवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 791 और मरीज मिलने के बाद कुल मामले बढ़कर तीन लाख 44 हजार 647 हो गए। पुरी में एक मरीज की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,923 हो गई। राज्य सरकार ने नौवीं और 11वीं की ऑफलाइन कक्षाएं 30 अप्रैल तक रद्द कर दी हैं। वहीं, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 25 अप्रैल तक जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed