फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in india today, Covid19 Cases in india, Omicron updates, mumbai section 144, Health ministry

तीसरी लहर के संकेत: देश में कोरोना का कहर शुरू, बीते 24 घंटे में 13154 मरीज, ओमिक्रॉन के मामले भी हजार के करीब

Thu, 30 Dec 2021 01:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 30 Dec 2021 01:29 PM IST
सार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटो में 13,154 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 4000 अधिक है। वहीं इस दौरान 268 लोगों की मौत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus Cases in india today, Covid19 Cases in india, Omicron updates, mumbai section 144, Health ministry
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नया साल 2022 के दस्तक देने से पहले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों के जश्न को फीका कर दिया है। जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उससे लग रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर ने या तो दस्तक दे दी है या देने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटो में 13,154 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 4000 अधिक है। वहीं इस दौरान 268 लोगों की मौत दर्ज की गई है। बता दें कि देश में बुधवार को कोरोना के 9,195 मामले सामने आए थे। इसके अलावा देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या की बात करें तो यह 961  हो गई है। जिनमें कि दिल्ली 263 मरीजों के साथ पहले स्थान पर है वहीं  महाराष्ट्र 252 मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


सात राज्यों में नाइट कर्फ्यू का एलान
कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश ने रात का कर्फ्यू लगा दिया है और कोविड प्रोटोकॉल के नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुंबई में धारा 144 लागू
महाराष्ट्र पुलिस ने राजधानी मुंबई में धारा 144 लागू कर दिया है। धारा 144 लगाने के बाद अब महानगर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Celebration) के दौरान पुलिस ने 30 दिसंबर से सात जनवरी तक रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल के जश्न, पार्टियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 82 फीसदी की रफ्तार से बढ़े कोरोना के मामले
मुंबई में कोरोना के रोजाना मामले डराने लगे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 2,510 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 251 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले यहां मंगलवार को 1377 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में दो दिन में कोरोना के रोजाना मामलों में आई लगभग दोगुनी उछाल(82 फीसदी तेजी से) ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी के साथ मुंबई में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अब तक कुल 7 लाख 75 हजार 808 केस आ चुके हैं, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 8060 है। मुंबई में कुल 16 हजार 375 मौतें हुई हैं। शहर में फिलहाल रिकवरी रेट 97 फीसदी पर बना हुआ है।

यहां राज्यवार ओमिक्रॉन के मामले देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed