फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India Today, Covid19 Cases, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Update

कोरोना: कल की तुलना में आज मृतकों की संख्या में भारी इजाफा, बीते 24 घंटों में 19 हजार से अधिक लोग संक्रमित

Sun, 20 Feb 2022 10:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Feb 2022 10:01 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,968 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 673 लोगों की मौत हो गई जो की कल की तुलना में दोगुनी से अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India Today, Covid19 Cases, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Update
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में बीते कुछ दिनों से जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है वहीं आज मृतकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,968 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 673 लोगों की मौत हो गई जो की कल की तुलना में दोगुनी से अधिक है। बता दें कि शनिवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना से 325 लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 2.24 लाख ( 2,24,187) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.17 करोड़ हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह 1.68 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


यूपी में नाइट कर्फ्यू खत्म 
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर लगाई गई पाबंदियों को कम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रदेश की योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 175 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन की  1,75,37,22,697 से अधिक डोज दी जा चुकी हैं।  

ठाणे में कोविड-19 के 71 नए मामले
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 71 लोग और कोरोना से संक्रमित हो गए हैं जिससे महामारी के कुल मामलों की संख्या 7,07,788 हो गई है। जबकि एक और मरीज के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,862 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तमिलनाडु में 1051 लोग तो कर्नाटक में 1137 लोग संक्रमित
तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,051 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,43,980 हो गई है। साथ ही सात रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 37,977 तक पहुंच गई। वहीं कर्नाटक में कोरोना  संक्रमण के 1,137 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39,35,585 हो गई। इसके अलावा 20 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 39,777 तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed