फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases In India On wednesday, Corona Vaccination, Health ministry

कोरोना ने बढ़ाई चिंता: एक ही दिन में बढ़े संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले, 440 लोगों की हुई मौत

Wed, 18 Aug 2021 09:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 18 Aug 2021 09:59 AM IST
सार

देश में बुधवार को कोरोना के मामले में 10 हजार से अधिक की वृद्धि हो गई जिसने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 35,178 नए मामले आए हैं जबकि 440 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases In India On wednesday, Corona Vaccination, Health ministry
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में बुधवार को कोरोना के मामले में 10 हजार से अधिक की वृद्धि हो गई जिसने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 35,178 नए मामले आए हैं जबकि 440 लोगों की मौत हो गई। वहीं 37,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या  3,67,415 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,32,519 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,14,85,923 हो गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को आए थे 25,166  नए मामले, 437 की हुई थी मौत
बता दें कि बीते मंगलवार को पांच महीने बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए थे। देश में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 437 लोगों की मौत हुई थी। 36 हजार 830 लोग स्वस्थ हो गए थे। 
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55 लाख से अधिक टीके लगे 
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 55,05,075 डोज लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 56,06,52,030 हो गया है। बता दें कि मंगलवार को बीते 24 घंटों में 88.13 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई थी, जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था।

केरल में कम नहीं हो रहे मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में मंगलवार को कोरोना के 21,613 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अब तक कुल 37,03,578 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से 127 और लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed