फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in india today, 25404 new COVID19 cases in india and 339 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry

कोरोना: बीते 24 घंटे में 25 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले, मृतकों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

Tue, 14 Sep 2021 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Sep 2021 09:36 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए।

विज्ञापन
Coronavirus cases in india today, 25404 new COVID19 cases in india and 339 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर के बीच जहां मंगलवार को सोमवार की तुलना में 1800 से कम कोरोना के मामले सामने आए हैं वहीं मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, केरल में कोरोना का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार को 27,254 नए मामले आए थे सामने
सोमवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,254 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 219 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 37,687 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कवच बनकर सामने आ रहा है। टीका लेने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका कम होती है।
विज्ञापन


देश के छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का वैक्सीनेशन अभियान 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। पिछले महीने हिमाचल प्रदेश को सबसे पहले यह कामयाबी मिली थी और अब इस सूची में पांच और राज्यों के नाम शामिल हो गए हैं। इन सभी छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए कोरोना के मामले
मंगलवार को केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। इस दौरान 28,439 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और 99 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी। 


केरल से गोवा आने वाले यात्रियों के लिए पांच दिन का क्वारंटीन अनिवार्य 
गोवा ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए पांच दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। खासकर विद्यार्थियों और केरल से काम के मकसद से राज्य आ रहे लोगों के लिए। रविवार को जारी एक अधिसूचना में, गोवा प्रशासन ने जारी राज्यव्यापी कर्फ्यू को भी 20 सितंबर तक बढ़ा दिया है और तटीय राज्य में कसीनो समेत कई गतिविधियों पर प्रतिबंधों को जारी रखा है। इस साल 24 घंटे का कर्फ्यू पहली बार नौ मई को लगाया गया था और उसके बाद से इसे लगातार बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed