फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Live Updates News in India : coronavirus cases in india on 24 feb 13742 new covid 19 infections reported in last 24 hours 104 people died

Coronavirus India Live : पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,742 नए मामले, 104 लोगों ने गंवाई जान

Wed, 24 Feb 2021 10:20 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Feb 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News in India : coronavirus cases in india on 24 feb 13742 new covid 19 infections reported in last 24 hours 104 people died
भारत में कोरोना के दैनिक मामले - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट और बढ़ोतरी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,742 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1.10 करोड़ के पार चला गया है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना के मामलों में हल्का उछाल है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13,742 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण मरीजों का कुल आंकड़ा 1,10,30,176 हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 104 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है।
विज्ञापन

 

पिछले 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,56,567 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,07,26,702 है। पिछले 24 घंटे में 14,037 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।


पिछले 24 घंटे में कोरोना के संक्रमित मामलों से ज्यादा कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के सक्रिय मामले दो लाख से कम आ रहे हैं। मौजूदा समय में भी 1,46,907 सक्रिय मामले ही दर्ज किए गए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि 1.46 लाख लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

इसके अलावा टीकाकरण अभियान की बात करें तो देश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,21,65,598 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed