फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in india 24 january, Covid19 cases, Corona Cases in india, Active case Today, Death Case Today

कोरोना से मामूली राहत: कल से 27 हजार मरीज कम, 439 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 22 लाख के पार

Mon, 24 Jan 2022 09:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Jan 2022 09:41 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार (24 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64(3,06,064) नए मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 27,469 कम हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Cases in india 24 january, Covid19 cases, Corona Cases in india, Active case Today, Death Case Today
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार (24 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64(3,06,064) नए मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 27,469 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 439 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 21 लाख से अधिक लोग (21,87,205 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 59 हजार 168( 2,59,168) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.78 फीसदी हो गई है। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57 फीसदी हैं। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 17 फीसदी से ऊपर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कर्नाटक में कोरोना का कोहराम, इन पांच राज्यों में 60 फीसदी मामले
भारत में सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक में आए हैं। जहां कि बीते 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार से अधिक(50,210) आई है। केरल में 45,449 केस, महाराष्ट्र में 40,805 केस, तमिलनाडु में 30,580 केस  और गुजरात में 16,617 मरीज मिले हैं। इन पांच राज्यों में देश के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या के 60.01 फीसदी मामले आए हैं। कर्नाटक में तो अकेले 16.41 फीसदी नए मामले आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162.26 करोड़ खुराक लगाई गईं
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162.26 करोड़(1,62,26,07,516) खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 जनवरी तक देश में 71.50 करोड़ से अधिक ( 71,69,95,333) कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें 14,74,753 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed