फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases and deaths in India amid fears of 4th wave know Status of States news in hindi

कोरोनावायरस: भारत में 24 घंटे में 2729 नए मामले, कल से करीब 18 फीसदी ज्यादा, 32 लोगों की मौत

Wed, 27 Apr 2022 10:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 27 Apr 2022 10:01 AM IST
सार

भारत में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच बुधवार को कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखी गई। 

विज्ञापन
Coronavirus Cases and deaths in India amid fears of 4th wave know Status of States news in hindi
कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2,927 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ दश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,30,65,496 हो गई है। कोरोना के नए मामलों में मंगलवार के मुकाबले 17.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उधर संक्रमण से 32 और लोगों की मौत हुई है। इसके चलते देश में कोविड-19 से मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर 5,23,654 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के एक्टिव केसों संख्या बढ़कर 16,279 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 643 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.59 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,25,563 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 188.19 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।


देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed