अच्छी खबर: नौ माह के बच्चे ने छह दिन में जीती संक्रमण से जंग, घर पहुंची 1.5 किलो की नन्ही टाइनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के देहरादून में सबसे कम समय में स्वस्थ होने वाले मरीज का मामला सामने आया है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती नौ माह के बच्चे ने छह दिन में कोरोना की जंग जीत ली है। यह बच्चा उत्तराखंड में सबसे कम समय में स्वस्थ होने वाला मरीज बन गया है।
बच्चे की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। भगत सिंह कालोनी की मस्जिद के कर्मचारी को कोरोना हो गया था। उनके संपर्क में आने से बच्चा संक्रमित हुआ। उसे 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया था।
मां के दूध का जादू
दून अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बच्चे की मां का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इलाज के दौरान बच्चा मां का दूध पीता रहा। संभवतः बच्चे के जल्द ठीक होने का एक कारण हो सकता है। मां के दूध में संक्रमण से लड़ने की बहुत क्षमता होती है।
घर पहुंची 1.5 किलो की नन्ही टाइनी
मात्र 1.5 किलो वजन की और तीन हफ्ते की टाइनी पेटन ने भी वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। टाइनी का जन्म समय से आठ हफ्ते पहले स्कॉटलैंड के विशॉ विवि अस्पताल में 26 मार्च को हुआ था।
...लेकिन चंडीगढ़ में छह माह की रितिका हार गई
पीजीआई में भर्ती छह माह की कोरोना पॉजिटिव बच्ची आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बृहस्पतिवार दोपहर 12.45 बजे बच्ची की मौत हो गई। हालांकि, बच्ची के परिजनों और इलाज में जुटे 18 डॉक्टर समेत 54 स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्ची के संक्रमित मिलने के बाद इन सभी को क्वारंटीन किया गया था।
पंजाब के फगवाड़ा की रहने वाली मासूम के दिल में छेद था। उसे 9 अप्रैल को सर्जरी के लिए पीजीआई के एपीसी वार्ड में भर्ती किया था। सर्जरी के बाद बच्ची स्वस्थ थी। संक्रमण के बाद उसे आईसीयू में रखा गया था। वेंटिलेटर पर होने के बावजूद उसकी स्थिति बिगड़ती गई।