{"_id":"5e950b908ebc3e6f960d3d92","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-ministers-and-officials-arrived-at-the-ministry-20-days-after-the-lockdown-was-implemented","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: 20 दिन बाद मंत्रालय पहुंचे मंत्री और अधिकारी, IAS अफसरों को दी तैनाती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन: 20 दिन बाद मंत्रालय पहुंचे मंत्री और अधिकारी, IAS अफसरों को दी तैनाती
Tue, 14 Apr 2020 06:32 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 14 Apr 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक में कई फैसले, जावड़ेकर ने दी जानकारी
- फोटो : एएनआई
देशभर में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के 20 दिन बाद कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को अपने-अपने मंत्रालय-विभाग पहुंचे। ज्यादातर मंत्री और अधिकारी कोरोना वायरस के चलते वर्क फ्रॉम होम से काम कर रहे थे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल, कार्मिक मामलों के मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने मंत्रालय पहुंचकर कामकाज संभाला।
विज्ञापन
साथ ही संयुक्त सचिव और इसके ऊपर के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। हालांकि विभागों में एक तिहाई कर्मचारियों को ही आने की अनुमति दी गई है। सूत्र का कहना है कि सरकार ने कहा था कि आधिकारिक परिवहन की सुविधा हासिल सभी अधिकारी सोमवार से कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालें।
विज्ञापन
केंद्र में नियुक्त किए गए आईएएस अफसर
लॉकडाउन के 20 दिन बाद कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी जहां सोमवार को अपने-अपने मंत्रालय-विभाग पहुंचे। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई आईएएस अफसरों को सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी।