फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : India records lowest daily growth rate in COVID-19 cases on Saturday since it crossed 100 cases

कोविड-19: एक दिन में संक्रमितों के बढ़ने की सबसे धीमी रही रफ्तार

Sat, 25 Apr 2020 08:29 PM IST
योगेश साहू पीटीआई/न्यूज डेस्क, नई दिल्ली।
पीटीआई/न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 25 Apr 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : India records lowest daily growth rate in COVID-19 cases on Saturday since it crossed 100 cases
नई दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान खाने के पैकेट लेने के लिए इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को अच्छी खबर आई है। अभी तक औसतन हर 9.1 दिन में मरीज दोगुने हो रहे थे। परंतु शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार 8 बजे के बीच देश में 6 फीसदी की दर से नए मरीज बढ़े। देश में 100 मामले सामने आने के बाद से किसी एक दिन में मरीजों के बढ़ने की यह सबसे कम दर है। 

विज्ञापन


दरअसल, कोविड-19 को लेकर उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह (जीओएम) की 13 वीं बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इस दौरान जीओएम को कोविड-19 संक्रमण के मामलों का इलाज कर रहे विशेष अस्पतालों का राज्यवार ब्योरा,, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट), एन 95 मास्क, दवाइयां, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य की उपलब्धता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बढ़ रही संक्रमितों की संख्या
हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1490 नए मामले सामने आए और 56 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,942 हो गई है, जिसमें 18953 सक्रिय हैं, 5210 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 779 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत
मंत्रालय ने कहा कि वायरस के कारण 24 घंटे में देशभर में 56 मरीजों की मौत हो गई। यह अब तक देश में 24 घंटे में हुई मौतों की सबसे अधिक संख्या है।

गुजरात: आज 256 नए मामले मिले
गुजरात में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जानकारी दी कि आज प्रदेश में कोरोना के 256 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले अब 3071 हो गए हैं, जिनमें 282 डिस्चार्ज/ठीक और 133 मौतें शामिल हैं।

मुंबई में आज 281 नए मामले, 12 लोगों की मौत
मुंबई में शनिवार को 281 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 4870 हो गई है। 167 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल 762 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक मुंबई शहर में 191 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को ही मुंबई में कोरोना पॉजिटिव 57 वर्षीय एक हेड कॉन्स्टेबल का निधन हो गया।

उत्तराखंड में कोई नया मामला नहीं
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि शनिवार को प्रदेश में कोरोना का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। यहां कुल 48 मामले हैं।

ओडिशा में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 94
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ओडिशा में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 94 हो गई है, जिनमें से 33 को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब तक एक मौत की सूचना है।

पंजाब: 10 नए मामले

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि आज 10 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 308 हो गई है।

हरियाणा: गुरुग्राम में आज चार पॉजिटिव मामले
हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार को चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव मामले 51 हो गए हैं, जिनमें 16 सक्रिय मामले शामिल हैं।

चंडीगढ़: एक नया मामला
चंडीगढ़ में शनिवार को एक नया मामला सामने आया है। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 28 हो गई है।

तमिलनाडु में 66 नए मामले और एक की मौत
तमिलनाडु में शनिवार को 66 नए मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मामले 1821 हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के कुल 423 सक्रिय मामले
पश्चिम बंगाल में शनिवार को 38 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 541 हो गई। इनमें से 423 सक्रिय मामले हैं।

59 हजार वेंटिलेटर बनाने का आर्डर

मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया है कि इसके अलावा स्वदेशी कंपनियों के जरिए वेंटिलेटर का उत्पादन भी शुरू हो गया है और नौ कंपनियों को 59000 से अधिक वेंटिलेटर बनाने का आर्डर दिया गया है।

रोज बन रहे एक लाख मास्क
मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख तक, एक लाख से अधिक किट और एन 95 मास्क देश में प्रतिदिन बन रहे हैं। अभी देश में पीपीई के 104 स्वदेशी विनिर्माता और एन 95 मास्क के तीन विनिर्माता हैं।

मृत्यु दर 3.1 प्रतिशत
मंत्रालय ने जीओएम को बताया कि अभी देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर 3.1 प्रतिशत है, जबकि (संक्रमित) मरीज के संक्रमण मुक्त होने की दर 20 प्रतिशत से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि देश में (संक्रमण के) मामलों के दोगुना होने की औसत दर अभी 9.1 दिन है। अभी तक 5,062 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed