फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Corona warrior Sonu Gurjar From Rajasthan, stitched masks in house and distributed among people of village

कोरोना योद्धा: राजस्थान की सोनू ने पेश की मिसाल, घर में मास्क सिलकर गांव में मुफ्त ही बांटे

Wed, 15 Apr 2020 02:30 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Apr 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Corona warrior Sonu Gurjar From Rajasthan, stitched masks in house and distributed among people of village
कोरोना योद्धा: राजस्थान की सोनू गुर्जर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस महामारी के दौर में एकतरफ उससे लड़ रहे डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की फौज है तो ऐसे भी कोरोना योद्धाओं की कमी नहीं है, जो अपने तरीके से इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में समाज की मदद कर रहे हैं। ऐसी ही एक कोरोना योद्धा राजस्थान के उदयपुर जिले के छोटे से गांव की सोनू गुर्जर भी है।

विज्ञापन


सोनू ने न केवल घर पर मास्क सिलकर अपने गांव में इसकी निशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित की, बल्कि ग्रामीणों को मास्क पहनने से महामारी से होने वाले बचाव के लिए जागरूक भी किया। उदयपुर के पंचवटी सर्किल के मावली गांव की 28 वर्षीय सोनू को एड एट एक्शन इंटरनेशनल के लाइवलीहुड एजुकेशन एंड डेवलपमेंट (आई-लीड) प्रोग्राम के तहत सिलाई प्रशिक्षण मिला था।
विज्ञापन


जब महामारी फैली तो उनके गांव और आसपास के इलाके में पर्याप्त मात्रा में मास्क ही उपलब्ध नहीं थे। गांव में पान का खोखा चलाने वाले बाबूलालजी गुर्जर की बेटी सोनू का कहना है कि मैं सिलाई जानती थी, इसलिए मैंने सोचा कि घर पर ही मास्क बनाकर जरूरतमंदों के बीच मुफ्त बांटकर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 12 तक शिक्षा प्राप्त सोनू को इस काम में सहयोग मिला गांव के उप सरपंच भूपेंद्र सिंह गुर्जर का, जिन्होंने पर्याप्त मात्रा में इको फ्रेंडली, रियूजेबल और स्वास्थ्य की दृष्टि से गुणवत्तापूर्ण मास्क बनाने के लिए कपड़ा उपलब्ध कराया। इसके बाद सोनू की मां केसर देवी और भाभी पूर्णिमा ने भी मास्क बनाने में उसका साथ देना शुरू कर दिया।

भूपेंद्र सिंह गुर्जर का कहना है कि गांव वालों को मुफ्त मास्क उपलब्ध करवाने की पहल सरहनीय है। मुझे खुशी है कि गांव की बेटी और उसके परिवार के सदस्य इस पहल के लिए आगे आए हैं।  सोनू गुर्जर के अभियान को लेकर लाइवलीहुड एजुकेशन के प्रोग्राम डायरेक्टर (साउथ एशिया) डॉ. ऐश्वर्य महाजन कहते हैं कि सोनू ने इस पहल के जरिए दूसरे युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है।  


रोजाना बनाती है 50 मास्क, बांटेगी 2500 लोगों में
सोनू का कहना है कि वह रोजाना 50 मास्क तैयार कर लेती है। अपने गांववालों के बाद अब उसका लक्ष्य आसपास के इलाकों में कम से कम 2500 लोगों को निशुल्क मास्क उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed