{"_id":"5ea0a3f0e90bce0f62637854","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-china-clarify-after-ruckus-over-bad-ppe-kit-said-will-took-serious-action-in-this-case-help-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब पीपीई किट पर बवाल के बाद चीन की सफाई, कहा- मामले में गंभीर, भारत की मदद करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खराब पीपीई किट पर बवाल के बाद चीन की सफाई, कहा- मामले में गंभीर, भारत की मदद करेंगे
Thu, 23 Apr 2020 01:37 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
PPE KIT
- फोटो : अमर उजाला
खराब गुणवत्ता वाले पीपीई किट मामले में आलोचनाओं का सामना कर रहे चीन ने सफाई दी है। चीन ने इस मामले को बेहद महत्वपूर्ण और गंभीर बताते हुए चीन ने भारत की मदद करने की बात कही है। गौरतलब है कि चीन से आयातित पीपीई किट के बड़ी संख्या में खराब पाए जाने के बाद भारत ने मंगलवार को इस किट के मामले में कोरोना की जांच पर दो दिन के लिए रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में भारत स्थित चीनी दूतावास ने कहा कि हमारे के लिए सामान की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है। यह मामला बेहद गंभीर है। चीन से जो भी किट भारत भेजा गया है उसकी गुणवत्ता का मामला हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम लगातार भारतीय एजेंसियों के संपर्क में है। भारत की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
दूतावास ने अपने बयान में यह भी कहा कि आयात करने से पहले सामान की गुणवत्ता और कंपनी की पड़ताल कर लेनी चाहिए। भारत को चीन के प्रमाणित कंपनियों से ही मेडिकल सामान लेना चाहिए। ऐसी कंपनियों से सामान खरीदा जाना चाहिए जिसे चीनी अधिकारियों ने सत्यापित किया हो।
विज्ञापन
दान से आया किट था खराब
इस बीच नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि चीन से आई खराब पीपीई किट दरअसल किसी ने दान में भेजा था। उन्होंने कहा कि किसी ने चीन में पीपीई किट दान किए थे। चूंकि इसकी क्वालिटी खराब है। इसलिए इसे वापस दानकर्ता को भेज दिया जाएगा।
