फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : 283 infected found in 20 green districts of eight states in last nine days

कोरोना: नौ दिन में आठ राज्यों के 20 ग्रीन जिलों में मिले 283 संक्रमित

Sun, 10 May 2020 05:17 AM IST
योगेश साहू परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 10 May 2020 05:17 AM IST
सार

देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते नौ दिनों की बात करें तो कई राज्यों में मरीजों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ी है। ऐसे में इन नए कंटेनमेंट जोन से चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : 283 infected found in 20 green districts of eight states in last nine days
अहमदाबाद में कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

पिछले 9 दिनों में 8 राज्यों के 20 ग्रीन जिलों में 283 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। कुछ राज्यों में तो इसी अवधि में संक्रमितों की संख्या 50 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं संक्रमण से मुक्त घोषित किए जा चुके त्रिपुरा में 40 नए मरीज सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन फिर बनाए गए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 30 अप्रैल को जारी सूची के अनुसार, देश में 130 जिले रेड, 284 ऑरेंज और 319 जिले ग्रीन जोन में हैं। अब ग्रीन जिलों में से 20 में सूची के जारी होने के बाद नए संक्रमित मिलने से सरकार में चिंता बढ़ गई है। तीन मई को अमर उजाला की रिपोर्ट ‘जहां ज्यादा जांच, वहीं अधिक संक्रमण’ में बताया गया था कि ज्यादा जांच वाले प्रदेशों में रेड जोन जिले ज्यादा मिल रहे हैं।
विज्ञापन


आशंका जताई गई थी कि जांचों की संख्या बढ़ने पर ग्रीन जिले भी रेड जोन में आ सकते हैं। दिल्ली एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर व टास्क फोर्स के एक सदस्य का कहना है कि जांच बढ़ने से ग्रीन जिले रेड जोन में आ सकते हैं। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे बचा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर सप्ताह समीक्षा के बाद जिलों की जोन वार सूची करने का फैसला लिया गया था। पुनरीक्षित सूची एक या दो दिन में सामने आ सकती है। जिसे लेकर विशेषज्ञों की टीम हर जिले की समीक्षा में जुटी है।

यहां दोगुने हुए मरीज
टास्क फोर्स के मुताबिक, गत सात मई तक त्रिपुरा, पंजाब, तमिलनाडु, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में मरीजों की संख्या दोगुनी या फिर 50 फीसदी से ज्यादा हुई है। इसीलिए आईसीएमआर घनी आबादी और प्रवासियों के आवागमन वाले ग्रीन जिलों में सर्विलांस के तौर पर जांच भी कर रहा है।

ग्रीन से रेड जोन में यूं बदल रहे जिले

  • पंजाब में एक मई से केसों में 361% बढ़ोतरी। ग्रीन जिलों बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और रूपनगर (रोपड़) में नए मरीज दर्ज।
  • ओडिशा के 21 जिलों में से 9 में नए संक्रमित। ग्रीन जोन गंजम जिले में 47 नए मामले आने पर रोड जोन घोषित। जगतसिंह पुर और मयूरभंज में क्रमश: पांच और चार नए मरीज आने के बादे ऑरेंज जोन में।
  • हरियाणा के संक्रमण रहित जिले महेंद्रगढ़ जिले में दो नए मरीज मिले।
  • तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में आठ नए मरीज।
  • महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले नए मरीज मिलने पर ग्रीन से ऑरेंज जोन में डाले गए।
  • गुजरात के देवभूमि द्वारका और जूनागढ़ में क्रमश: चार और दो नए संक्रमित सामने आने पर पाबंदी सख्त की गईं।

ग्रीन जोन में नए मरीज

जिला राज्य मरीज
धलाई त्रिपुरा 86
गंजम ओडिशा 47
बठिंडा पंजाब 37
फतेहगढ़ पंजाब 37
फाजिल्का पंजाब 20
रोपड़ पंजाब 13
कृष्णागिरी तमिलनाडु 08
बीरभूम प. बंगाल 06
जगतसिंहपुर ओडिशा 05
देवभूमि गुजरात 04
मयूरभंज ओडिशा 04
जूनागढ़ गुजरात 02
सिंधुदुर्ग महाराष्ट्र 02
बालनगीर ओडिशा 02
कटक ओडिशा 02
झारसुगुदा ओडिशा 02
केंदुझार ओडिशा 02
महेंद्रगढ़ हरियाणा 02
देवगढ़ ओडिशा 01
पुरी ओडिशा 01

(सभी आंकड़ें 30 अप्रैल से सात मई के बीच के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed