फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : 1172 deaths due to infection in country in last 10 days

देश में संक्रमण से पिछले 10 दिन में सबसे ज्यादा मौतें, पांच दिन में बढ़े 20 हजार मरीज

Mon, 11 May 2020 05:16 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 11 May 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : 1172 deaths due to infection in country in last 10 days
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बीते दस दिनों में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। बीते 30 अप्रैल से नौ मई तक मौतों की संख्या 937 से 2,109 पर जा पहुंचा, यानी दस दिन में 1172 लोगों की जान गई। वहीं, 12 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 49 दिनों में 937 मौत दर्ज की गई थी।


loader

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि भले ही देश में संक्रमण और रिकवरी दर पर नियंत्रण हो लेकिन मरीजों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए केंद्र की ओर से बार-बार राज्यों से अपील की जा रही है कि गंभीर मरीजों के इलाज पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि उन्हें बचाया जा सके। मौत के आंकड़ों पर रोक लगाना बेहद जरूरी है।

बार-बार बुजुर्ग व अन्य रोगियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। फिर चाहे वे हृदयरोग से पीड़ित हों या किडनी व हाइपरटेंशन से।

बीते पांच दिन में बढ़ गए 20 हजार मरीज
केस कुल दिन कब से कब तक
1-10 हजार 75 दिन 30 जनवरी से 14 अप्रैल
10 से 20 हजार 8 दिन 15 से 22 अप्रैल
20 से 40 हजार 11 दिन 23 अप्रैल से 3 मई
40 से 60 हजार 5 दिन 4 से 9 मई

दिल्ली के 381 मरीज शामिल करें तो 63,320 मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों की सूची रविवार अपडेट की तो उसमें दिल्ली के नए 381 संक्रमित मरीजों को नहीं जोड़ा गया। साथ ही 49 मरीजों के डिस्चॉर्ज होने की जानकारी भी इसमें शामिल नहीं की गई। हालांकि, मरने वालों का आंकड़ा जरूर 73 दर्ज कर लिया है। अगर इन 381 को जोड़कर देखें तो 3,658 मरीज बीते 24 घंटे में मिले हैं और देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 63,320 हो चुकी है।

हर दिन ऐसे बढ़ रही रिकवरी दर
दिन रिकवरी दर
3 मई 26.59%
4 मई 27.45%
5 मई 28.17%
6 मई 28.71%
7 मई 28.83%
8 मई 29.35%
9 मई 29.91%
10 मई 30.75%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed