फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cab aggregator ola waive off rental fee for leased cars, gave special benefits to driver partners

#LadengeKoronaSe ओला ने लीज कारों का किराया किया माफ, ड्राइवर्स को मिलेगी ये खास सुविधा

Thu, 26 Mar 2020 09:21 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 26 Mar 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
coronavirus cab aggregator ola waive off rental fee for leased cars, gave special benefits to driver partners
ओला कैब (फाइल फोटो)

टैक्सी सेवाएं देने वाली निजी कंपनी ओला ने ड्राइवर सहयोगियों को लीज रेंटल्स में पूरी तरह छूट दी है। वे इसे ईएमआई में परिवर्तित करा सकेंगे। ड्राइवरों को दीर्घकालिक लीज का विकल्प भी दिया गया है। उन्हें डिपॉजिट के अलावा 700 से 1,150 रुपए के बीच की दैनिक किराया राशि देनी होगी।

विज्ञापन


ओला फ्लीट टेक्नोलॉजीज जो कि ओला के फ्लीट की सहायक कंपनी है और इसके बेड़े में अलग-अलग वाहन मौजूद हैं। हाल ही में कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते अपनी शेयर्ड राइड सुविधा को निलंबित करने का एलान किया है। वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी ऊबर ने अपना पूरा संचालन कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ओला ने आपातकालीन सुविधाओं के लिए अपनी सेवाएं चालू रखी हुई हैं। ओला के प्रवक्ता ने कहा, 'हम पुष्टि करते हैं कि हम पूरी तरह से लीज रेंटल्स में छूट दे सकते हैं जो ईएमआई के समान है। जो लोग ओला की सहायक कंपनी ओलाफ्लीट टेक्नोलॉजीज के स्वामित्व वाले वाहनों को लीजिंग कार्यक्रम के तहत चलाते हैं उन सभी ड्राइवर्स को छूट दी जा रही हैं।'

प्रवक्ता ने आगे कहा कि वर्तमान में जो ड्राइवर पार्टनर्स कोविड-19 के चलते अस्थायी लॉकडाउन की वजह से संकट में है, उनके आर्थिक बोझ को कम किया जाएगा। इसके 
अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से ड्राइवरों और उनके जीवनसाथी को होने वाले घाटे को देखते हुए हम देशभर के अपने ड्राइवर पार्टनर्स को चिकित्सा सुविधा के लिए बीमा और स्वास्थ्य सपोर्ट देते रहेंगे।


ओला लीजिंग कार्यक्रम की बात करें तो इसमें ओला ड्राइवर्स को एक कार के लिए लंबी अवधि के लिए लीज पर देने का विकल्प होता है। जिसमें शहर और कार के मॉडल के आधार पर 700 से 1,150 रुपये के बीच का दैनिक किराया वसूल किया जाता है। लीज पर गाड़ी देते समय कंपनी वाहन के मॉडल के आधार पर चार हजार रुपये (नॉन-रिफंडेबल चार्ज) और 21,000 से 31,000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर लेती है।

कंपनी ने शनिवार को ड्राइवर पार्टनर्स के 30,000 रुपये के कवरेज की घोषणा की थी। यदि उनके परिवार वाले कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो उन्हें क्षतिपूर्ति पैकेज के साथ रोजाना एक हजार रुपये की आय कवर देने की भी घोषणा की गई थी। यह अधिकतम तीन हफ्ते के लिए वैध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed