फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Blockage in lungs of patients six months after recovery from corona infection

कोरोना संक्रमण से ठीक होने के छह माह बाद मरीजों के फेफड़ों में मिल रहा ब्लॉकेज

Fri, 13 Nov 2020 08:20 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 13 Nov 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Blockage in lungs of patients six months after recovery from corona infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले गंभीर मरीजों में रिकवरी काफी कम देखने को मिल रही है लेकिन जो संक्रमण को हराने में कामयाब हो रहे हैं। उनमें 3 से 6 माह बाद फेफड़ों में ब्लॉकेज मिल रहा है। अब तक ऐसे कई मरीज सामने आ चुके हैं जिन्हें संक्रमण से रिकवर होने के बाद भी अस्पताल में आकर भर्ती होना पड़ा। दिल्ली सहित देश के कई महानगरों के अस्पतालों में यह स्थिति मिल रही है।

विज्ञापन


100 से भी ज्यादा मरीजों में मिले लक्षण, गंभीर रोगियों में ज्यादा हो रही दिक्कत
जानकारी के अनुसार, अब तक 100 से भी अधिक ज्यादा मरीज मिल चुके हैं जो कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए लेकिन बाद में उन्हें फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, यह कोरोना संक्रमण के बाद वाले दुष्प्रभाव हैं। इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सर्विसेज के सलाहकार डॉ. अशोक जैनर का कहना है कि दुनिया के कई देशों में यह ऐसे ही देखने को मिल रही है लेकिन भारत में यह तेजी से सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


एक और देश में 93 फीसदी के करीब रिकवरी दर है। वहीं संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की निगरानी ना होने की वजह से पोस्ट कोविड स्थिति का सही आकलन भी नहीं हो पा रहा है। कुछ मामले तो ऐसे हैं जिनमें संक्रमण से ठीक होने के 2 सप्ताह बाद ही फेफड़ों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 प्रतिशत में फेफड़ों में मिला फाइब्रोसिस
डॉक्टर जैनर ने बताया कि भारत में ही उनके एक डॉक्टर मित्र ना संक्रमित हुए थे। चार सप्ताह बाद जब उन्होंने फेफड़ों की जांच कराने का फैसला लिया तो उन्हें अपने 50 फीसदी फेफड़ों में फाइब्रोसिस की दिक्कत मिली। उन्होंने चेस्ट एक्सरे कराने के बाद अपना उपचार करा लिया लेकिन काफी संख्या में मरीज अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद अपनी जांच नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed