फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus all updates, number of infected increases in india

कोरोनावायरस: महाराष्ट्र, पंजाब और जम्मू में भी मरीज... तीन साल का बच्चा संक्रमित

Tue, 10 Mar 2020 04:43 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Mar 2020 04:43 AM IST
सार

  • पंजाब, बंगलूरू और जम्मू-कश्मीर में मिला पहला मामला 
  • जम्मू में 63 वर्षीय महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है
  • कुल संक्रमितों  की संख्या बढ़कर हुई 47

 

विज्ञापन
coronavirus all updates, number of  infected increases in india
कोरोनावायरस टेस्ट(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में सोमवार को कोरोनावायरस के पांच नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 47 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और केरल में एक-एक पॉजिटिव केस मिला है। केरल में तीन साल के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पंजाब के होशियारपुर और बंगलूरू में भी एक-एक मरीज की पुष्टि हुई। मंत्रालय के मुताबिक, 47 में से केरल के तीन मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया, देश में अब तक इस जानलेवा वायरस से कोई मौत नहीं हुई है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रविवार को जिस मरीज की मौत हुई थी, वह कोरोना की जांच रिपोर्ट में नेगेटिव पाया गया है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली सरकार व स्थानीय निकायों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मंत्री ने कहा, राज्यों को लगातार व्यापक स्तर पर दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं, सरकार किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, जम्मू में 63 वर्षीय महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह महिला हाल ही में ईरान से लौटी थी। जम्मू-कश्मीर में कोरोना का यह पहला मामला है। वहीं, दिल्ली में पहले से संक्रमित पेटीएम कर्मचारी की पत्नी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में अब संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। केरल के कोच्चि में तीन साल का बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। वह अपने माता पिता के साथ सात मार्च को इटली से आया था। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद बच्चे में कोरोना के लक्षण पाए गए थे।

बच्चे के माता पिता के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, कर्नाटक के मेडिकल एजुकेशन मंत्री डॉ. के सुधाकर ने एक आईटी पेशेवर के पॉजिटिव होने की पुष्टि की। यह शख्स हाल ही में अमेरिका से लौटा था। पंजाब के मुख्य स्वास्थ्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने इटली से लौटे व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि की।

स्वास्थ्य मंत्री ने भगवान को कहा शुक्रिया

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, समय से पहले तमाम तैयारियों की वजह से भारत आज कोरोना वायरस को काबू करने की स्थिति में है। जब उनसे पूछा गया कि  क्या कोरोना की वजह से किसी भारतीय की मौत हुई है, तो उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए इससे इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सब स्थिति से निपटने को कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। संक्रमण की जांच के लिए पुणे और दिल्ली सहित अन्य शहरों में 15 से ज्यादा लैब में सैंपल परीक्षण किया जा रहा है। राज्य सरकारों को रैपिड एक्शन टीम बनाने को कहा गया है। अब तक एयरपोर्ट पर 8,255 उड़ानों से आए 8,74,708 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई है।
 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को पृथक केंद्र बनाने का निर्देश

सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को देशभर में 5400 से अधिक लोगों को पृथक रखने की सुविधाएं तैयार करने का निर्देश दिया है। वायरस के बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका को देखते बलों को देश में 37 स्थानों पर कुल 5,440 बेड की क्षमता वाले केंद्र बनाने को कहा गया है। साथ ही इन स्थानों पर 75 पृथक वार्ड बनाने को भी कहा गया है।
 

ईरान से भारतीयों को लाने विमान रवाना

भारतीय वायुसेना का विमान ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर सोमवार रात रवाना हो गया। हिंडन एयरबेस से रात साढ़े आठ बजे सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ने उड़ान भरी। तीन दिन पहले ईरान की महान एयरलाइन के विमान से 300 भारतीयों के नमूने भारत लाए गए थे।
 

रक्षामंत्री नहीं मनाएंगे होली

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए होली न मनाने का फैसला किया है। राजनाथ ने सोमवार को कहा, कोरोना के खतरे व विशेषज्ञों की सलाह को देखते हुए मैंने इस साल होली न मनाने का फैसला किया है। आप भी कृपया सफाई बनाए रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। इससे पहले, पीएम भी होली मिलन समारोह से दूरी बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed