फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Air India special flight carrying the second batch of Indian passengers

कोरोनावायरस : वुहान से 323 भारतीयों और 7 मालदीवियन को लाया गया दिल्ली, सेना की निगरानी में रहेंगे

Mon, 03 Feb 2020 02:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Feb 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Air India special flight carrying the second batch of Indian passengers
Coronavirus - फोटो : एएनआई

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान रविवार सुबह दिल्ली पहुंचा। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया है। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक शामिल हैं। विमान से उतरने के बाद इन सभी की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद इन्हें भारतीय सेना के मानेसर और आईटीबीपी के छाबला स्थित कैंप ले जाया गया है।

विज्ञापन

 


मालदीव के राष्ट्रपति ने जताया आभार

भारत के विशेष विमान से सात मालदीवियन को वुहान से लाने की जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि 323 भारतीयों के साथ मालदीव के सात नागरिकों को वुहान से वापस लाया गया। विदेश मंत्री के ट्वीट पर मालदीव के राष्ट्रपति ने रिट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर को धन्यवाद दिया और आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच की उत्कृष्ट मित्रता और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 


एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि दूसरा विशेष विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर पहुंचा। यह विमान वुहान (चीन) से तड़के 3.10 बजे रवाना हुआ था। इसके साथ ही अब तक वहां से 654 लोगों को भारत लाया जा चुका है। एअर इंडिया ने अब तक नई दिल्ली से वुहान के लिए दो बार उड़ान भरी है। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 304 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 14,380 मामले सामने आ चुके हैं।



इससे पहले चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने ट्वीट किया था, 'एअर इंडिया की दूसरी उड़ान वुहान से 323 भारतीय और मालदीव के सात नागरिकों के साथ रवाना हुआ। चीन के विदेश मंत्रालय और हुबेई के स्थानीय अधिकारियों का एक बार फिर आभार।’


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मैं बीजिंग में भारतीय दूतावास, हुबेई प्रांत के स्थानीय अधिकारियों और यात्रियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने लगाातर करीब 96 घंटे तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पेचीदा एयरलिफ्ट (लोगों को बाहर निकालने के कार्य) हमारे लिए किया।’

मिस्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘हमारे दो अधिकारियों दीपक पद्मकुमार और एम बालाकृष्णन जो यात्रियों के साथ विमान में हैं, उनकी खास तौर पर तारीफ। उन्होंने कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान के ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हवाई अड्डे से जुड़े प्रंबंधन की देखरेख में अनुकरणीय साहस और लोगों की सेवा का बड़ा जज्बा दिखाया है। आप दोनों को सलाम।’ मिस्री ने बताया कि चार भारतीय दूसरे विमान में नहीं चढ़ सके क्योंकि उन्हें तेज बुखार था।

 




शनिवार सुबह 7.26 बजे एयर इंडिया के विशेष विमान बोइंग 747 से वुहान से 324 भारतीय यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा था। बोइंग 747 जंबो विमान ने शनिवार तड़के वुहान के तियान्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और सुबह 7:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। 324 यात्रियों में तीन नाबालिग, 211 छात्र और 110 पेशेवर शामिल हैं। इन्हें दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, छावला शिविर और हरियाणा के मानेसर में भारतीय सेना शिविर में 14 दिनों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। छह भारतीय पहले विमान में सवार नहीं हो सके थे क्योंकि उन्हें चीनी आव्रजन अधिकारियों ने तेज बुखार की वजह से रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed