{"_id":"5e85734f8ebc3e78aa2c81bc","slug":"coronavirus-after-brother-death-covid-19-patient-attacks-resident-doctor-case-registered-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: भाई की मौत के बाद भड़का कोरोना पॉजिटिव मरीज, डॉक्टर पर किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: भाई की मौत के बाद भड़का कोरोना पॉजिटिव मरीज, डॉक्टर पर किया हमला
Thu, 02 Apr 2020 10:38 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
भाई की मौत के बात कोरोना मरीज ने डॉक्टर पर किया हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के गांधी अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है। जिसके बाद उसके भाई ने आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर पर हमला कर दिया। यह घटना बुधवार को अस्पताल में घटित हुई। हमलावर खुद कोरोना वायरस से संक्रमित है। उसने भाई की मौत के बाद ड्यूटी पर मौजूद रेजिडेंट डॉक्टर पर हमला किया।
विज्ञापन
56 साल का मरीज कोरोना पॉजिटिव था और बुधवार को उनकी मौत सहरुग्णता स्थिति के कारण हुई। उसका भाई भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। दोनों का एक ही अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन भाई की मौत के बाद मरीज ने अपना आपा खो दिया और डॉक्टर पर हमला कर दिया। उसने अस्पताल की एक खिड़की भी तोड़ दी।
विज्ञापन
हंगामे की आवाज सुनकर शहर के पुलिस प्रमुख अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हमले पर गुस्सा व्यक्त किया। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री इटेला राजेंद्र ने भी गांधी अस्पताल में हुए हमले की निंदा की है और हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'एक ही परिवार के दो लोग कोरोना वायरस की वजह से भर्ती थे। एक व्यक्ति की मौत के बाद रिश्तेदार ने डॉक्टरों की पिटाई करना शुरू कर दिया। किसी भी सूरत में हम इस तरह की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। हम हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। यदि डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी हमारे जीवन को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, तो हमें उन्हें बचाने की जरुरत है।'
कोविड-19 के जिस मरीज ने डॉक्टर पर हमला किया उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने एक अतिरिक्त डीसीपी को तैनात करके उन्हें प्रभारी बनाया है। उन्होंने ही अस्पताल का दौरा किया और नाराज डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को शांत कराया था।