{"_id":"6151e7b889093629d445e0a8","slug":"coronavirus-active-cases-below-3-lakh-for-first-time-in-six-months-kerala-have-55-percent-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ेंगे कोरोना से: छह महीने में पहली बार तीन लाख से कम हुए सक्रिय मामले, 55 फीसदी केवल केरल में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लड़ेंगे कोरोना से: छह महीने में पहली बार तीन लाख से कम हुए सक्रिय मामले, 55 फीसदी केवल केरल में
Mon, 27 Sep 2021 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 27 Sep 2021 09:18 PM IST
सार
देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहल के दौरान बने भीषण हालात के बाद अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। देश में इस बीमारी के सक्रिय मामले भी अब तीन लाख से कम हो गए हैं। पढ़िए कैसे हैं कोरोना वायरस महामारी के चलते हालात...
विज्ञापन
भारत में कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में सोमवार को एक अच्छी खबर सामने आई। छह महीने से अधिक समय के बाद देश में पहली बार इस बीमारी के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दो लाख 99 हजार 620 हो गई है। मई में इस बीमारी की दूसरी लहर के दौरान यह आंकड़ा 37 लाख से भी ऊपर पहुंच गया था।
विज्ञापन
वहीं, कुल सक्रिय मामलों में लगभग 55 फीसदी मरीज अकेले केरल में हैं। केरल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या इस समय 1.63 लाख से अधिक है। केरल के बाद इस सूची में महाराष्ट्र का नाम है जहां सक्रिय मरीजों की संख्या लगभग 37 हजार है। इसके साथ ही तीन राज्यों (बिहार, राजस्थान और झारखंड) और तीन केंद्र शासित प्रदेशों (अंडमान एवं निकोबार, दमन एवं दीव और चंडीगढ़) में सक्रिय मामलों की संख्या 100 से कम है।
विज्ञापन
केरल में 11699 नए मामले, 58 की मौत
केरल में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 11,699 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से 58 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 46 लाख 41 हजार 614 और मृतकों की संख्या 24,661 हो गई है। इसके अलावा आज 17,763 मरीज ठीक भी हो गए। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित 44 लाख 59 हजार 193 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी एक लाख 57 हजार 158 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
देश में अब तक ऐसे हैं कोरोना के आंकड़े
देश में इस महामारी के अब तक 3.36 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3.29 करोड़ से अधिक लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। वहीं, चार लाख 47 हजार 194 लोगों की इस बीमारी के चलते जान जा चुकी है। इसके अलावा इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ चलाए जा रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना रोधी टीके की अब तक कुल 86 करोड़ एक लाख 59 हजार 11 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
टीकाकरण का आंकड़ा 86 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल टीकाकरण का आंकड़ा 86 करोड़ से अधिक हो गया है। इसके अलावा सोमवार को शाम सात बजे तक टीके की 88 लाख से अधिक खुराकें लगाई गई हैं।