{"_id":"5e93f78e8ebc3e76d21695ce","slug":"coronavirus-a-man-from-nagaland-tests-positive-from-covid19-disease-admitted-in-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: नगालैंड में संक्रमण का पहला मामला, दो इलाके सील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: नगालैंड में संक्रमण का पहला मामला, दो इलाके सील
Mon, 13 Apr 2020 10:54 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, दीमापुर/गुवाहाटी
पीटीआई, दीमापुर/गुवाहाटी
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Assam Minister Himanta Biswa Sarma
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस के कहर से नागालैंड भी नहीं बच पाया। नगालैंड का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राज्य में संक्रमण का यह पहला मामला है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे, उसे असम के गुवाहाटी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में वह संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने भी ट्वीट किया कि एक व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण थे, इसलिए दीमापुर के एक निजी अस्पताल ने उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया था। शर्मा ने बताया कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
नागालैंड सरकार ने बताया कि उस व्यक्ति ने 24 मार्च को कोलकाता से दीमापुर की यात्रा की थी। उसके बाद से वह घर में ही क्वारंटीन में रह रहा था।सरकार ने एहतियातन दीमापुर के मरवाड़ीपट्टी और घोरापट्टी इलाके को सील कर दिया है। साथ ही उस अस्पताल को भी सील किया गया है जहां उसे शुरुआत में भर्ती कराया गया था।