फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus 64 year old COVID-19 patient passes away at Mumbais Kasturba hospital

कोरोना से भारत में तीसरी मौत, संक्रमित टैक्सी के कारण वायरस की चपेट में आए थे बुजुर्ग

Tue, 17 Mar 2020 12:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 17 Mar 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus 64 year old COVID-19 patient passes away at Mumbais Kasturba hospital
कोरोनावायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस अब तक 120 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 64 साल के तीसरे शख्स की कोरोना वायरस के कारण तीसरी मौत हो गई है। उन्होंने मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह मुंबई में वायरस के कारण पहली मौत है। वहीं इससे पहले एक मौत केरल और दूसरी राजधानी दिल्ली में हो चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 



जानकारी के अनुसार 64 साल के बुजुर्ग दुबई से लौटे थे और मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हिंदुजा से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। उनके बेटे और पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


संक्रमित टैक्सी में बैठने की वजह से वायरस की चपेट में आए बुजुर्ग
एक मार्च को पुणे के पति-पत्नी और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उन्होंने पुणे तक के लिए टैक्सी बुक की। बाद में पति-पत्नी और उनकी वायरस की चपेट में पाए गए। उसी टैक्सी से यात्रा करने वाले दो लोग और ड्राइवर इसकी चपेट में आ गए। इस तरह से एक ही टैक्सी में होने की वजह से पांच लोग संक्रमित हो गए। 


अंधेरी वेस्ट में रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग भी हवाईअड्डे से घर जाने के लिए उसी टैक्सी में सवार हुए जिसके कारण वह कोरोना की चपेट में आ गए। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की वजह से उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। उनके बेटे और पत्नी भी कोरोना से पीड़ित हैं जिनका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज जारी है।

मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा : मंत्री
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि व्यक्ति और भी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त था। टोपे ने पत्रकारों से कहा, 'हमें अभी यह सुनिश्चित करना है कि दुबई से लौटे 63 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण से मौत हुई अथवा पुरानी बीमारियों के कारण।' उन्होंने बताया कि पीड़ित पांच मार्च को मुंबई वापस लौटा था और तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली में हुई थी 68 वर्षीय महिला की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में 14 मार्च को कोरोना वायरस से पीड़ित 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। ये महिला उस संक्रमित व्यक्ति की मां थी जो स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए भारत आया था। बुजुर्ग महिला मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। 13 मार्च को हालत और ज्यादा बिगड़ने के बाद महिला की मौत हो गई। बता दें कि स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए दिल्ली पहुंचे कारोबारी से उसकी मां भी संक्रमित हुई थी। एम्स से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला मरीज को आरएमएल अस्पताल भर्ती कराया था। 

कर्नाटक में कोरोना से पहली मौत
इससे पहले 10 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी। मरीज सऊदी अरब से लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed