फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus 3rd wave warning: Relaxation in lockdown should not increase corona cases again States should adopt 3TV formula

Covid-19: पाबंदियों में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील, केंद्र की चेतावनी- राज्य अपनाएं 3T+V फॉर्मूला

Sat, 19 Jun 2021 12:46 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 12:46 PM IST
सार

कोरोना के नए केस और संक्रमण से होने वाली मौतों के आंकड़े में लगातार गिरावट जारी है। इस देखते हुए राज्यों ने अपने-अपने यहां लागू पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है, लेकिन कहीं यह ढील देश के लिए महंगी डील न बन जाए, इससे पहले ही केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की सलाह पर राज्यों को सर्तक रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Coronavirus 3rd wave warning: Relaxation in lockdown should not increase corona cases again  States should adopt 3TV formula
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। कोरोना के नए केस और संक्रमण से होने वाली मौतों के आंकड़े में लगातार गिरावट जारी है। इस देखते हुए राज्यों ने अपने-अपने यहां लागू पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है, लेकिन कहीं यह ढील देश के लिए महंगी डील न बन जाए, इससे पहले ही केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की सलाह पर राज्यों को सर्तक रहने के लिए कहा है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के सचिवों को पत्र लिखा है। इसमें उन्हें '3T+V' फॉर्मूला अपनाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के सचिव को लिखी चिट्ठी में कहा है कि वे लॉकडाउन में ढील देते समय '3T+V' फॉर्मूला यानी टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और वैक्सीनेशन फॉर्मूले का विशेष ध्यान रखें। पत्र में राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोरोना प्रोटोकॉल जैसे- मास्क पहनने, हाथ साफ करना, सामाजिक दूरी और बंद जगहों में वेंटिलेशन के ऊपर भी काम करने जैसे नियमों का सख्ती से पालन कराएं।पत्र में कहा गया कि कई राज्यों में लॉकडाउन में ढील देने के साथ ही मंडियों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। यहां कोरोना नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं जा रहीं हैं। 
विज्ञापन


संक्रमण दर और एक्टिव केस पर रखें नजर
केंद्र ने राज्यों को आगाह करते हुए कहा कि भले ही कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे हैं, लेकिन इसकी वजह से जांच दर में गिरावट नहीं आनी चाहिए। तीसरी लहर की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सक्रिय मामलों में जरा सी बढ़त या फिर संक्रमण दर  बढ़ने जैसे शुरुआती संकेतों को लेकर सचेत रहें। अगर किसी छोटे इलाके में भी मामलों में वृद्धि होती नजर आ रही है, तो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों के आधार पर कदम उठाकर उसे स्थानीय स्तर पर ही सीमित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऐसे करें सुरक्षित

केंद्र ने कहा कि फिलहाल कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र सबसे बड़ा हथियार है। यह संक्रमण की चेन तोड़ने में सबसे ज्यादा मददगार है। इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अपने यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराएं ताकि ज्यादा से ज्यादा आबादी को सुरक्षित किया जा सके।  राज्यों से कहा गया है कि वे प्रतिबंधों में ढील जरूर दें, लेकिन शर्तों के साथ और स्थिति पर पैनी नजर रखे ताकि कोरोना नियमों की जरा भी अनदेखी न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed