फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : 154 days of vaccination completed in the country, more than 27 crore people got vaccinated

कोरोना : देश में टीकाकरण के 154 दिन पूरे, 27 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

Sat, 19 Jun 2021 12:08 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 19 Jun 2021 12:08 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,43,765 लाभार्थियों को टीकों की पहली खुराक दी गई, जबकि 77,989 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

विज्ञापन
Coronavirus : 154 days of vaccination completed in the country, more than 27 crore people got vaccinated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 154वें दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान देश ने एक अहम उपलब्धि हासिल की और अब तक लगाई गई खुराकों की कुल संख्या 27 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के 19,43,765 लाभार्थियों को टीकों की पहली खुराक दी गई, जबकि 77,989 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। देश भर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर 18-44 आयु वर्ग के 5,15,68,603 लोगों को पहली खुराक लगाई गई है जबकि 11,40,679 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। शाम सात बजे तक एकत्र अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, देश भर में अब तक कोविड टीकों की कुल 27,20,72,645 खुराकें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 154वें दिन (18 जून) कुल 29,84,172 खुराक दी गई। 26,24,028 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,60,144 को दूसरी खुराक दी गई। दिन भर की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार की जाएगी। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed