फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirs Unlock 1 All Details about all Four Phase of Lockdown

UNLOCK1: लॉकडाउन के चार चरण, पूरी सख्ती के बाद धीरे-धीरे खुली प्रतिबंधों की गांठ

Sat, 30 May 2020 10:27 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 30 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirs Unlock 1 All Details about all Four Phase of Lockdown
लॉकडाउन के चार चरण - फोटो : अमर उजाला

68 दिनों के लॉकडाउन के बाद अब देश चरणबद्ध तरीके से अनलॉक होने जा रहा है। लॉकडाउन आगे बढ़ चुका है, जिसे एक से 30 जून 2020 तक लागू किया गया है। इस दौरान कंटेनमेंट क्षेत्रों के बाहर कई सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। केंद्र सरकार ने अनलॉक के लिए तीन चरणों की योजना बनाई है। पहला चरण आठ जून से लागू होगा। इसके तहत आठ जून के बाद होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थल शर्तों के साथ खुलेंगे। 25 मार्च से शुरू हुआ लॉकडाउन आठ जून से अनलॉक होने जा रहा है। आइए जानते हैं लॉकडाउन के पहले चरण से लेकर चौथे चरण तक के बारे में, सरकार ने किस चरण में क्या छूट दिए।

विज्ञापन



विज्ञापन

लॉकडाउन के चार चरण

  • पहला चरण : लॉकडाउन की शुरुआत 25 मार्च से हुई थी। तब इसे 14 अप्रैल तक यानी 21 दिन के लिए लागू किया गया था। इस दौरान केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी और बाकी सभी तरह की सार्वजनिक सेवाओं पर प्रतिबंध था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरा चरण : लॉकडाउन का तीसरा चरण 19 दिन का था जो 15 अप्रैल से तीन मई तक रहा। इस दौरान रेड जोन के अलावा ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में दुकानों को खुलने की अनुमति दी गई थी। 
  • तीसरा चरण : चार मई से 17 मई तक यानी 12 दिन के लॉकडाउन के तीसरे चरण में कई राहतें दी गईं। रेड जोन के अतिरिक्त ग्रीन और ऑरेंज जोन में अन्य दुकानों को खुलने की अनुमति दी गई। प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन और बसों की शुरुआत की गई। अन्य लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। इसके साथ ही 'वंदे भारत मिशन' और 'ऑपरेशन समुद्रसेतु' के जरिए विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने की शुरुआत की गई। 
  • चौथा चरण : कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक सेवाओं और गतिविधियों को अनुमति मिली। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अधिकार दिया गया कि वह स्थानीय हालात के अनुसार विभिन्न जोन में अन्य गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं। साथ ही राज्य सरकारों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जारी लॉकडाउन के दिशानिर्देशों को किसी भी तरीके से कमजोर नहीं करेंगी। इस दौरान घरेलू उड़ानों को भी अनुमति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed