फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronasweets, Sweets that look like Coronavirus are being sold in Kolkata market

कोलकाता के बाजार में बिक रही है कोरोना मिठाई, स्वाद चखने के बाद ग्राहकों ने की प्रशंसा

Tue, 07 Apr 2020 06:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Apr 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
Coronasweets, Sweets that look like Coronavirus are being sold in Kolkata market
कोरोना मिठाई - फोटो : ANI

एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस जैसे जानलेवा महामारी से डरा हुआ है वहीं कोलकाता के एक मिठाई दुकानदार ने कोरोना वायरस की तरह दिखने वाला मिठाई बनाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। जहां बहुत सारे ग्राहक इसके आकार की प्रशंसा कर रहे हैं वहीं कुछ ग्राहक इसके स्वाद को चखने के लिए खरीदारी भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


दुकान के मालिक से जब इस मिठाई के बारे में पूछा गया तो उनहोंने कहा कि कोरोनोवायरस के कारण हजारों लोग मर रहे हैं  लेकिन हमने  इस मिठाई को बनाकर लोगों में  इसके भय को कम करने का  काम किया है। यह मिठाई लोगों को यह संदेश  दे रही है  कि हम कोरोना से लड़ेंगे और इसे हजम भी करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि 'पश्चिम बंगाल मिष्ठान व्यवसायी समिति' सहित कई संगठनों ने दूध की बर्बादी होने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गुहार लगाई थी कि, उन्हें कुछ देर के लिए मिठाई दुकानों को खोलने की छूट मिलें।इसके बाद सरकार ने राहत देते हुए कुछ शर्तों के साथ रोजोना 4 घंटे के लिए मिठाई दुकान खोलने की अनुमति दे दी। मिठाई की दुकानें रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही खुली रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed