फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Warriors are invited to muted for Independence day celebration

स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धाओं को भी निमंत्रण, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

Sat, 25 Jul 2020 08:56 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 25 Jul 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
Corona Warriors are invited to muted for Independence day celebration
स्वतंत्रता दिवस के दिन देश को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : पीटीआई

74 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के लालकिले में कुछ ही लोग शामिल होंगे। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए स्कूल के बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वायरस से लड़ते हुए अपनी सेवा देने वाले डॉक्टर, अस्पताल कर्मचारी, सैनिटेशन कर्मचारी और कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन



सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विस्तृत एडवाइजरी जारी कर दी गई है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि उत्सव मनाने के लिए राज्य तकनीकी का इस्तेमाल करें और ज्यादा भीड़ लगाने से बचें। अधिकारियों ने बताया कि इस दिन प्रधानमंत्री मोदी लाल किले से झंरा फहराएंगे और उसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन


उत्सव में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में कमी कर दी है और जिन लोगों को बुलाया जाएगा वो दूरी बनाकर बैठेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा, केंद्र ने सभी राज्यों से बोला है कि वो अलग-अलग माध्यमों से केंद्र की आत्मनिर्भर स्कीम प्रोत्साहित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के मुताबिक लाल किले और अन्य राज्यों में होने वाले कार्यक्रम में लोगों की कमी होने की वजह से उन्हें वेब कास्ट किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके। गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी को सेना और दिल्ली पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर करेंगे।

राष्ट्रगान के साथ झंडा लहाराय जाएगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का भाषण रहेगा और तिरंगे वाले गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, सैनिटाइजेशन, कमजोर लोगों की रक्षा और दूसरी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।

राज्यों के गाइडलाइंस कुछ इस तरह हैं, माननीय मुख्यमंत्री झंडा लहराएंगे, राष्ट्रगान बजेगा, पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, होम गार्ड्स, एनसीसी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का भाषण और उसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा।


एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोना वॉरियर्स जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, सैनिटेशन कर्मचारी को उत्सव में बुलाया जाएगा। कोरोना से ठीक होने वाले कुछ मरीजों को भी उत्सव में बुलाया जाएगा। पुलिस, सेना बैंड के कार्यक्रम को रिकॉर्ड कर बड़ी स्क्रीन, डिजिटल मीडिया या सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed