{"_id":"5e74c8a98ebc3e76ca4a2a21","slug":"corona-virus-what-is-janta-curfew-and-how-it-can-work-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: क्या हैं 'जनता कर्फ्यू' के मायने, 14 घंटे में टूटेगी वायरस से संक्रमण की चेन?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: क्या हैं 'जनता कर्फ्यू' के मायने, 14 घंटे में टूटेगी वायरस से संक्रमण की चेन?
Fri, 20 Mar 2020 08:35 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 20 Mar 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से सतर्कता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस से बढ़ते असर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। उनकी इस पहल को व्यापक समर्थन भी मिल रहा है। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि 22 मार्च को लोग सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें। ऐसा कर्फ्यू जो जनता द्वारा जनता के लिए लगाया गया हो।
विज्ञापन
किस मायने में है अहम?
- पीएम मोदी की ये पहल दो मायनों में बेहद अहम मानी जा रही है। पहला यह कि बाहर फैले कोविड-19 के वायरस कमजोर हो जाएं। सोशल मीडिया पर इस तरह के संदेश वायरल भी हो रहे हैं कि 12 घंटे में वायरस खत्म हो जाता है, ऐसे में 14 घंटे में इसकी चेन टूट जाएगी जिससे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। हालांकि, विशेषज्ञ इस तरह का कोई दावा नहीं कर रहे हैं।
- दूसरा यह कि 22 मार्च को आने वाले कठिन दिनों की तैयारी कर ली जाए। देख लिया जाए कि जनता कर्फ्यू की ये मुहिम कितना जोर पकड़ती है और लोगों का इसे कितना समर्थन मिलता है, इसका कितना असर पड़ता है।
- दोनों ही स्थितियों में ये बात साफ है कि कोरोना वायरस से सतर्कता बेहद जरूरी है। जनता कर्फ्यू देशवासियों को आने वाली चुनौती के लिए मजबूत करेगा और बताएगा कि हम इसके लिए कितने तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आइए जान लेते हैं कि कोरोना वायरस से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें और ये भी कि ये खुली हवा और किसी वस्तु पर कितनी देर तक यह जिंदा रह सकता है।
- कोरोना वायरस एक श्वास संबंधी बीमारी है और किसी संक्रमित व्यक्ति की छींक, खांसी, थूक से हवा के जरिए दूसरे लोगों तक पहुंचती है।
- किसी भी चीज की सतह पर कोरोना वायरस कितनी देर टिका रहेगा ये उस जगह के तापमान और आर्द्रता पर निर्भर करता है।
- विशेषज्ञों के मुताबिक, सार्स जैसा वायरस किसी सतह पर कई दिनों तक रह सकता है। लेकिन कोरोना वायरस किसी सतह पर कुछ घंटे से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है।
- 20 डिग्री तापमान में स्टील की परत पर कोरोना वायरस दो दिनों तक टिका रहता है। बस या मेट्रो में दरवाजे, हैंडल और पिलर स्टील के ही बने होते हैं।
- 20 डिग्री तापमान में शीशे या लकड़ी की सतह पर कोरोना वायरस चार दिन तक सक्रिय रह सकता है।
- 20 डिग्री तापमान पर ही ठोस धातु, प्लास्टिक या मिट्टी के बर्तनों की सतह पर कोरोना वायरस करीब पांच दिन तक जिंदा रह सकता है।
- इसके अलावा रबर की सतह पर कोरोना वायरस करीब 8 घंटे तक जिंदा रह सकता है।
- अगर किसी सतह पर वायरस मौजूद है तो उसके जरिए ये वायरस किसी व्यक्ति में फैल सकता है।
- मोबाइल फोन में शीशा, प्लास्टिक और एल्युमिनियम होता है इसलिए इससे भी संक्रमण का खतरा है।