{"_id":"5e7199728ebc3ea83253449f","slug":"corona-virus-suresh-prabhu-kept-himself-under-isolation-at-his-residence-test-report-is-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: वी मुरलीधरन के बाद सुरेश प्रभु ने खुद को किया अलग, संख्या हुई 147","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: वी मुरलीधरन के बाद सुरेश प्रभु ने खुद को किया अलग, संख्या हुई 147
Wed, 18 Mar 2020 09:26 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 18 Mar 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
सुरेश प्रभु (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने आवास पर खुद को 14 दिनों के लिए एकांतवास (क्वारांटाइन) में रख लिया है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है इसके बावजूद उन्होंने एहतियातन यह कदम उठाया है। वह 10 मार्च को सऊदी अरब में शेरपास बैठक में हिस्सा लेकर लौटे हैं। इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को अलग कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन से लौटे डॉक्टर के संपर्क में आने के बाद मुरलीधरन रने खुद को किया था अलग
त्रिरुवनंतपुरम में श्री चित्रा त्रिनूल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एक डॉक्टर से संपर्क में आने के बाद मुरलीधरन ने ये फैसला लिया। ये डॉक्टर स्पेन से लौटे थे और पॉजिटिव टेस्ट से पहले 10 दिन तक अस्पताल में काम किया था। उन दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधरन एक बैठक के दौरान उनके संपर्क में आए थे। रिपोर्ट की माने तो मंत्री ने अपने दिल्ली आवास में ही होम क्वैरैंटीन का फैसला किया है, हालांकि उन्होंने टेस्ट करवाया था जो निगेटिव आया है। वी मुरलीधरन संसद से दूरी बनाए हुए हैं और साथ ही बीजेपी संसदीय बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
भारत में मरीजों की संख्या हुई 147
देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 147 पहुंच गई है और 5700 से अधिक की निगरानी की जा रही है। सेना में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। वहीं, मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में मंगलवार को 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जो देश में अबतक की तीसरी मौत है।
पुणे में एक और व्यक्ति कोरोना से पाया गया संक्रमित
पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा, पुणे में एक और शख्स कोरोना वायरस की चपेट में पाया गया है। शख्स फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा करके आया है। पुणे में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 18 और महाराष्ट्र में 42 हो गई है।