फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus second wave: 80 percent of cases in six states, active patients increased

फिर बेकाबू कोरोना वायरस: छह राज्यों में 80 फीसदी केस, एक हफ्ते में संक्रमण 67 फीसदी बढ़ा

Tue, 23 Mar 2021 07:27 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 23 Mar 2021 07:27 AM IST
सार

  • देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है
  • 80 फीसदी से ज्यादा मामले कुछ राज्यों से मिल रहे हैं
  • 93.14 फीसदी नए मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए
  • महाराष्ट्र मे आंकड़ा 27 हजार के पार पहुंचा 

विज्ञापन
Corona virus second wave: 80 percent of cases in six states, active patients increased
गाजियाबाद में नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। हर नए दिन के साथ संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 80 फीसदी से ज्यादा मामले कुछ राज्यों से मिल रहे हैं। 93.14 फीसदी नए मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए। इनमें महाराष्ट्र (27,126), पंजाब (2,578), केरल (2,078), कर्नाटक (1,798), गुजरात (1,565) और मध्य प्रदेश (1,308) शामिल हैं। 24 घंटे में यहां 86.8 फीसदी मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


सक्रिय मरीज बढ़े
इन राज्यों में नए मामले बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या पर बड़ा असर पड़ा है। एक दिन में ही देश में  25,559 सक्रिय मामले बढ़े हैं। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 10 सितंबर को 24,610 सक्रिय केस बढ़े थे। इससे सक्रिय दर बढ़कर 2.87% हो गई है। 24 घंटों में 21,180 ठीक हुए हैं।  
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक सक्रिय मामलों में पिछले 12 दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी इनकी संख्या 3,34,646 हैं, जो कुल मामलों का 2.87 फीसदी है। 12 फरवरी को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,35,926 तक आ गया था, जो कुल मामलों का 1.25 फीसदी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते में संक्रमण 67 फीसदी बढ़ा
एक हफ्ते में संक्रमण 67 फीसदी बढ़ा है। एक सप्ताह में नए मामलों में 67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 15 से 21 मार्च के बीच ही एक लाख मरीज मिले हैं। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 212 लोगों की मौत हुई है, जो बीते 72 दिन में सबसे ज्यादा है। 1,59,967 लोगों की जान जा चुकी है।






नवंबर के बाद सबसे अधिक केस 
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 46,951 नए मामले मिले हैं। इससे पहले 12 नवंबर को 47,905 केस पाए गए थे। एक दिन पहले 43,846 नए मामले मिले थे, इस तरह दो दिनों में ही 90,797 मामले बढ़ गए हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान नए मामलों का आंकड़ा 2,60,742 पर पहुंच गया है। इस दौरान 212 लोगों की जान भी गई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 1.16 करोड़ को पार कर गई है और मृतकों की संख्या भी 1.60 लाख के करीब पहुंच गई है। अब तक 1.11 करोड़ लोग ठीक भी हो चुके हैं।

ठीक होने की दर भी घटी 
चिंताजनक बात ये भी है कि नए मामलों के बढ़ने और कम मरीजों के ठीक होने से उबरने की दर भी लगातार गिर रही है। 17 फरवरी को मरीजों के उबरने की दर 97.33 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो अब गिरकर 95.75 फीसदी पर आ गई है। मृत्युदर में गिरावट जारी है और अभी यह 1.37 फीसदी पर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed