फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: lioness dies in Chennai, tiger 'Shiva' died of fever in Ranchi zoo

कोरोना वायरस: चेन्नई में शेरनी की मौत, रांची चिड़ियाघर में बाघ ‘शिवा’ की बुखार से गई जान

Sat, 05 Jun 2021 08:11 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, चेन्नई/रांची
पीटीआई, चेन्नई/रांची Published by: Amit Mandal Updated Sat, 05 Jun 2021 08:11 AM IST
सार

कोरोना वायरस का कहर इंसानों के साथ जानवरों में भी देखने को मिल रहा है। 
तमिलनाडु में पहली बार राजधानी चेन्नई के पास स्थित एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक शेरनी की मौत हो गई जबकि नौ अन्य जानवर संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रांची चिड़ियाघर में एक बाघ की बुखार से मौत हुई है। 

विज्ञापन
Corona virus: lioness dies in Chennai, tiger 'Shiva' died of fever in Ranchi zoo
शेरनी की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु में पहली बार राजधानी चेन्नई के पास स्थित एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक शेरनी की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य जानवर संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब तमिलनाडु में कोई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


वंडालूर में अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि नौ साल की ‘नीला’ नामक शेरनी की कोविड-19 के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गयी जबकि वहां मौजूद 11 में से नौ शेर-शेरनी संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर 602 हेक्टेयर में फैला चिड़ियाघर भी बंद पड़ा है।
विज्ञापन


अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक शेरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता 26 मई को उस समय चला जब सफारी क्षेत्र में पांच शेरों में थकावट के साथ भूख नहीं लगने और खांसी होने जैसे लक्षण देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा विशेषज्ञों की एक टीम को अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सकों के साथ जांच करने और शेरों के इलाज में सहयोग करने के लिए नियुक्त किया गया है। संक्रमित पाए गए सभी शेरों को विशेषज्ञों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। प्राणि उद्यान द्वारा सभी प्रकार के एहितयात बरते जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अगले आदेश तक सभी प्राणी उद्यानों, राष्ट्रीय उद्यानों, बाघ अभयारण्यों और वन्यजीव अभयारण्यों को लोगों के लिए बंद करने की सलाह जारी की थी। हाल में हैदराबाद के नेहरू प्राणि उद्यान में आठ शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

रांची चिड़िया घर में दस वर्षीय बाघ ‘शिवा’ की बुखार से मौत
झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा जैव उद्यान (चिड़िया घर) में बृहस्पतिवार को दस वर्षीय एक बाघ ‘शिवा’ की बुखार और संक्रमण से मौत हो गयी जिसके बाद कोविड की आशंका के मद्देनजर उसकी रैपिड एंटीजन जांच की गयी। हालांकि एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है और मामले की पूर्ण पुष्टि के लिए नमूने को आरटी-पीसीआर जांच के लिए बरेली भेजा गया है।

जैव उद्यान के निदेशक वाईके दास ने बताया कि मंगलवार से ही शिवा को बुखार और संक्रमण था। बृहस्पतिवार शाम को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाघ का रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आयी है, लेकिन लक्षण कोविड-19 संक्रमण के होने की वजह से नमूने को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्याधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व भी इस तरह एक मामला चिड़िया घर से सामने आया था लेकिन जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।


त्रिपाठी ने कहा, ‘‘शिवा के मामले की विस्तार से जांच की जा रही है ताकि स्पष्ट हो सके कि कहीं यह कोविड-19 का मामला तो नहीं है।’’ चिड़िया घर के चिकित्सक ओम प्रकाश साहू ने बताया कि मृत बाझा के नमूने आईवीआरआई बरेली भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed