फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: Know which centers of the country selected for Corona vaccination

कोरोना संक्रमण: देश में इन अस्पतालों में दिए जा रहे कोरोना के टीके, देखें पूरी सूची

Tue, 20 Apr 2021 07:11 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 20 Apr 2021 07:11 AM IST
सार

  • सरकार 1 मई से देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है
  • सरकार का यह फैसला दवा कंपनियों और शीर्ष डॉक्टरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद आया 
     

विज्ञापन
Corona virus: Know which centers of the country selected for Corona vaccination
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। वायरस के मामले रोजाना बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। सरकार ने कहा कि 1 मई से देश में 18 साल की उम्र से अधिक के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगेगी।

विज्ञापन


 सरकार इसके लिए 1 मई से देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है। सरकार का यह फैसला दवा कंपनियों और शीर्ष डॉक्टरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को हुई बैठक के बाद आया। 
विज्ञापन


1 मार्च से शुरू हुए पहले चरण में बुजुर्ग नागरिकों को ही कोरोना टीका दिया जा रहा था। दूसरे चरण 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका दिया गया। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए अब 18 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिए जाने का फैसला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले के बाद अब जानना जरूरी है कि देश में किन-किन केंद्रों पर कोरोना के टीके दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने फरवरी में निजी अस्पतालों की सूची जारी की थी जहां लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। करीब 10 हजार निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत और 600 से अधिक अस्पतालों को सीजीएचएस योजना के तहत कोरोना वैक्सीन केंद्र के रूप में चुना गया था। 


देश के इन सेंटरों पर दिए जा रहे हैं कोरोना वायरस के टीके, पूरी सूची देखने के लिए क्लिक करें 


दिल्ली में सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए 56 सेंटर बनाए हैं। बता दें कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के हालात बेहद गंभीर हैं। दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 23,686 नए मामले सामने आए। वहीं संक्रमण से 240 लोगों की जान चली गई। राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 76 हजार के पार पहुंच गई है। यह नवंबर में आई तीसरी लहर के मुकाबले करीब दो गुना संख्या है।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि एक दिन में ही रिकॉर्ड 21 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी। संक्रमण की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में ही इतने अधिक लोग स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर भी घटकर 26.12 फीसदी हो गई है।

दिल्ली में कोरोना वैक्सीन सेंटरों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें 


मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 12,248 नए मामले सामने आए, 66 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में रविवार को कोविड-19 संक्रमण से 66 और लोगों की मौत हो गई तथा 12,248 और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए रोगियों एवं इस संक्रमण से मरने वालों का यह एक दिन का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को प्रदेश में 66 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4557 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 12,248 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक 4,08,080 संक्रमित हुए हैं। 

प्रदेश में किसी एक दिन का यह कोविड-19 के नए मरीजों एवं इससे मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 17 अप्रैल को 11,269 नए मामले सामने आए थे और 17 अप्रैल को भी 66 व्यक्तियों की मौत इस महामारी से हुई थी।

मध्यप्रदेश के कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र की सूची देखने के लिए क्लिक करें   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed