फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases India corona virus cases India daily cases last 24 hours update on 21 january 13823 new cases 162 deaths

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,223 नए मामले, 151 लोगों की गई जान

Thu, 21 Jan 2021 10:18 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 21 Jan 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases India corona virus cases India daily cases last 24 hours update on 21 january 13823 new cases 162 deaths
भारत में आज कोरोना के 15,223 नए मामले सामने आए - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 15,223 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस खतरनाक वायरस के आगे इलाज करा रहे 151 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 15,223 नए मामले सामने आए हैं। इससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,10,883 हो गई है। वहीं एक दिन 151 मरीजों ने इस वायरस से जान गई है और कुल मरने वाले मरीजों की संख्या 1,52,869 हो गई है।
विज्ञापन

 

बात करें स्वस्थ मरीजों की तो, पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 19,965 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं और अपने घर गए हैं। वहीं वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,02,65,706 हो गई है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.75 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।

देश में लगातार संक्रमित मरीजों से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा ज्यादा है, जिस वजह से कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में अब सक्रिय मामले दो लाख से भी कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस से सक्रिय मरीजों की संख्या 1,92,308 हो गई है।

इसके अलावा देश में अब तक आठ लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू हुआ था। पहले दिन तीन लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना थी, हालांकि अब तक 8,06,484 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।


भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्तूबर को 70 लाख से अधिक, 29 अक्तूबर को 80 लाख से अधिक और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। कुल मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 जनवरी तक कुल 18,93,47,782 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,80,835 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed