फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus cases in Maharashtra are rising amid third wave concerns and warning

महाराष्ट्र: डेल्टा प्लस वैरिएंट के साथ-साथ बढ़ने लगे कोरोना के मामले, तीसरी लहर की आशंका तेज

Fri, 25 Jun 2021 08:45 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 25 Jun 2021 08:45 AM IST
सार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और यही वजह है कि राज्य में तीसरी लहर की आशंका और बढ़ गई है। इसी बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने उन सात जिलों में कोरोना की जांच और टीकाकरण को बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं, जहां कोरोना संक्रमण दर ज्यादा है।

विज्ञापन
corona virus cases in Maharashtra are rising amid third wave concerns and warning
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट की चिंता के बीच महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और बढ़ गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को राज्य में कोविड-19 के 9844 नए मामले सामने आए, इसके अलावा राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले बढ़ रहे
स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60,07,431 हो गई है। साथ ही 197 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,19,859 हो चुकी है। इनमें से 149 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई है और 48 लोगों की मौत पिछले हफ्ते हुई है।
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 95.93 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर दो फीसदी हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 9371 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है जिससे ठीक होने वालों की संख्या 57,62,661 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 1,21,767 है। पिछले 24 घंटे में 2,32,578 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हुई जिससे अभी तक कुल 4,03,60,931 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






ज्यादा संक्रमण वाले सात जिलों में जांच और टीकाकरण बढ़ाएं- सीएम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य अधिकारियों से राज्य के उन सात जिलों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तुलनात्मक रूप से अधिक सामने आ रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि ऐसे जिलों में जांच और टीकाकरण की संख्या बढ़ाई जाए।

ठाकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिबंधों में ढील देने में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए और वायरस के प्रसार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और हिंगोली जिले में संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।


ठाकरे ने कहा कि वर्तमान में दूसरी लहर, डेल्टा प्लस प्रकार और तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य अवसंरचना को बेहतर बनाना आवश्यक है। स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने कहा कि राज्य में संक्रमण की दर घटकर 0.15 प्रतिशत रह गई है लेकिन उक्त सात जिलों में यह दर दोगुनी या तिगुनी है।

भारत में सबसे अधिक संक्रमित मिले
डब्ल्यूएचओ के अनुसार 14 से 20 जून के बीच भारत में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 4,41,976 मामले मिले हैं। राहत की बात ये है कि ये इससे पिछले सप्ताह की तुलना में 30 फीसदी कम है। इसी तरह इस दौरान सबसे अधिक 16,329 मरीजों की मौत भारत में हुई, इसमें भी पहले की तुलना में 31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में दूसरी लहर धीमी पड़ गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed