फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona variant delta is fastest growing in Asia

नई मुश्किल: एशिया में तेजी से बढ़ रहा डेल्टा, टीका जान बचाने का आसान तरीका

Sat, 03 Jul 2021 06:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल/सिडनी।
एजेंसी, सियोल/सिडनी। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Jul 2021 06:08 AM IST
सार

  • ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया में संक्रमण के बढ़ते मामले से दहशत
  • कोरोना एशियाई देशों के लिए खतरा जहां टीकाकरण बहुत सीमित है

विज्ञापन
corona variant delta is fastest growing in Asia
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया के लिए खतरनाक माने जा रहे कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। कोरोना का ये रूप एशिया में तेजी से फैल रहा है। ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण कोरिया में संक्रमण के मामलों में अचानक इजाफा होने से सख्ती बढ़ गई है। टीका ही जान बचाने का आसान तरीका है।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार डेल्टा वैरिएंट दुनिया के करीब 100 देशों में दस्तक दे चुका है जो आने वाले समय में संक्रमण का प्रमुख कारक होगा। कोरोना वायरस का ये रूप जापान में भी बढ़ रहा है जहां ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के साउथ वेल्स में इस साल नए मामलों में पहली बार सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई है। यहां 200 मरीज मिले हैं जिसमें अधिकतर डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हैं। 2.5  करोड़ की आबादी वाला सिडनी वायरस के प्रकोप से बचने के लिए दो सप्ताह के लॉकडाउन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दक्षिण कोरिया में करीब छह माह में पहली बार रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या शुक्त्रस्वार को 800 से ऊपर चली गई है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया की सरकार बढ़ते मामले को लेकर चिंतित है। एजेंसी


टीका अस्पताल जाने से बचाएगा
फिलंर्ड्स यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के वायरोलॉजिस्ट प्रो. जिल कार का कहना है कि टीका ही जान बचाने का एकमात्र उपाय है। टीकाकरण से बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। यही नहीं टीके से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर भी कम हो सकती है। हालांकि अभी भी समाज में वायरस का प्रसार है और इससे सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है जिन्हें टीका नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed