फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine supplements will not be provided without identifying identity

बगैर पहचान साबित किए नहीं दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की खुराक, क्यूआर कोड होगा जारी

Sat, 19 Dec 2020 06:55 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 19 Dec 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine supplements will not be provided without identifying identity
Corona Vaccine - फोटो : pixabay

देश में गांव से लेकर जिला और राज्य स्तर पर टीकाकरण की तैयारियों के बाद अब सरकार ने एक सर्टिफिकेट भी तैयार किया है जिसे टीका लगवाने वाले हर व्यक्ति को जारी किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट क्यूआर कोड से लैस होगा जिस पर टीका लगवाने वाले व्यक्ति की पहचान से जुड़ी तमाम जानकारी सुरक्षित होगी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं सर्टिफिकेट पर टीका लेने वाले का फोटो अनिवार्य है और बगैर पहचान साबित किए बिना टीका नहीं लगेगा। टीका लगाने के बाद व्यक्ति के फोन पर एक संदेश भी आएगा,  जिसमें यह लिखा होगा कि उसे किस दिन और कहां टीका लगा है और उसे अपना सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करना है।
विज्ञापन


टीकाकरण सर्टिफिकेट में होगा फोटो, क्यूआर कोड 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर सर्टिफिकेट पर टीके का बैच नंबर भी लिखा होगा। एक व्यक्ति को कम से कम दो और अधिकतम तीन खुराक दी जा सकती हैं। हर खुराक का बैच नंबर वैक्सीनेटर, टीकाकरण का स्थान और तारीख यह सभी सर्टिफिकेट पर लिखना अनिवार्य होगा और क्यूआर कोड से उसकी पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड सर्टिफिकेट रहेगा, जिसे व्यक्ति अपने फोन पर ही डाउनलोड कर सकता है। साथ ही उसकी जन्मतिथि और वर्तमान पता भी जरूर होगा।

टीकाकरण की यह होगी प्रक्रिया

  • कोविन एप या वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा। 
  • सभी जानकारी भरने के साथ ही एक पहचान पत्र भी देना होगा।
  • ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन होगा। 
  • एक बूथ पर 1 दिन में 100 लोगों का अपॉइंटमेंट फिक्स होगा। 
  • अगर कुछ सब कुछ ठीक रहा तो फोन पर मैसेज आएगा जिसमें टीकाकरण के समय और स्थान की जानकारी होगी। 
  • बूथ के प्रवेश द्वार पर बने काउंटर पर पहचान पत्र दिखाना होगा।
  • टीकाकरण कक्ष में डोज के लेने के बाद आधे घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।
  • आधा घंटे कक्ष में रहने के दौरान बैठने की व्यवस्था शारीरिक दूरी के आधार पर होगी।
  • कक्ष से बाहर निकलने के बाद व्यक्ति अपने घर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed