फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine Precaution Dose: Same Covid vaccine that was given as first 2 doses to be administered Modi Govt Announced

Corona Vaccine Precaution Dose: जिस वैक्सीन की दोनों डोज लगी, उसी की तीसरी खुराक भी दी जाएगी, केंद्र ने दी जानकारी

Thu, 06 Jan 2022 08:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Jan 2022 08:37 PM IST
सार

देश में 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक की शुरुआत होनी है। फिलहाल यह फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और 60 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को ही दी जाएगी। 

विज्ञापन
Corona Vaccine Precaution Dose: Same Covid vaccine that was given as first 2 doses to be administered Modi Govt Announced
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने कोरोना के एहतियाती डोज पर बड़ी बात बताई। केंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ किया कि कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा चुके लोगों को उसी वैक्सीन की तीसरी डोज दी जाएगी। यानी अगर किसी व्यक्ति को कोविशील्ड की दोनों डोज लगी है, तो उसे तीसरी खुराक भी कोविशील्ड की ही दी जाएगी। दरअसल, देश में 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक की शुरुआत होनी है। फिलहाल यह फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और 60 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को ही दी जाएगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा कि निजी अस्पताल जो कोरोना टीकाकरण केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं, वे अपने डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को अपने अस्पताल में ही टीका लगा सकते हैं। वे लागत वहन करने का विकल्प चुन सकते हैं और अपने पात्र कर्मचारियों को मुफ्त में एहतियाती खुराक दे सकते हैं या वे इसके लिए शुल्क भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


अब तक 148 करोड़ से अधिक खुराक दी गई
राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत लोगों को टीकों की 148 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। भूषण ने कहा कि 91 प्रतिशत वयस्क आबादी को कम से कम एक खुराक लगा दी गई है। वहीं, 66 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष की आयु के 17 फीसदी से अधिक किशोरों को भी इस वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू होने के तीन दिनों के अंदर पहली खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ये सभी ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीएजीआई ने सिफारिश की थी
इससे पहले टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने सिफारिश की थी कि पात्र लाभार्थियों को एहतियाती खुराक के रूप वहीं टीके दिए जाएं जिसकी दो खुराक पहले दी गई है।


तैयारी रखने के दिए निर्देश
इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स, दिल्ली, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़, जिपमर, पुडुचेरी और अन्य एम्स संस्थानों के निदेशक को पत्र लिखकर ईसीआरपी के तहत संस्थानों को उपलब्ध कराए गए धन का उपयोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में करने के लिए कहा है। इसके साथ ही परीक्षण टूल्स और किटों की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए उपयोग किए जाने वाले अनुदान का उपयोग करने के लिए कहा है। इसका मकसद है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किट जैसी चीजों की कमी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed