फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine Precaution Dose Process In India How To Book Slot And Know Eligibility Vaccination Omicron Alert

Booster Dose in India: आज से लगेगी एहतियाती खुराक, स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा लाभ

Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
सार

मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि कोविन वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है। साथ ही फोन पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। इन लाभार्थियों में से अगर किसी को मैसेज नहीं मिला है तो वह खुद से अपनी दूसरी खुराक के बीच अंतर देख लें।

विज्ञापन
Corona Vaccine Precaution Dose Process In India How To Book Slot And Know Eligibility Vaccination Omicron Alert
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और गंभीर रूप से बीमार वरिष्ठ नागरिकों को सोमवार यानी आज से एहतियाती खुराक लगना शुरू हो जाएगी। सरकार ने सभी राज्यों में इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार रात से ही कोविन वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट मिलना भी शुरू हो गया था। साथ ही जिन लोगों को एहतियात खुराक लेने का समय आ चुका है उन्हें कोविन की ओर से फोन पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन


आज से एहतियाती खुराक की शुरुआत पर अपोलो अस्पताल के श्वास-रोग विशेषज्ञ (पल्मोनोलॉजिस्ट) डॉ निखिल मोदी ने कहा कि "जैसा कि आंकड़ों और अध्ययनों से पता चलता है, स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स, और गंभीर रूप से बीमार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि बूस्टर खुराक महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हम पहले से ही तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं।"
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि 10 जनवरी से देश में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी, तीन करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर और 2.75 करोड़ पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की एहतियात खुराक मिलना शुरू होगी। एहतियात खुराक उसी वैक्सीन की मिलेगी जिसकी दो खुराक पहले ली गई हों। इसके अलावा दूसरी खुराक लेने के नौ माह पूरे होने के बाद ही एहतियात खुराक ली जा सकती है। इसके लिए अलग से किसी भी प्रकार का पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है। पुराने पंजीयन के आधार पर ही तीसरी खुराक इन्हें मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि कोविन वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है। साथ ही फोन पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। इन लाभार्थियों में से अगर किसी को मैसेज नहीं मिला है तो वह खुद से अपनी दूसरी खुराक के बीच अंतर देख लें। अगर नौ माह पूरे हुए हैं तो वे सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना मोबाइल नंबर बताएं और वैक्सीन की एहतियात खुराक प्राप्त कर लें। ध्यान रहे कि मोबाइल नंबर वही बताएं जिसके जरिए पहले पंजीयन कराया गया था।


इनके अलावा अगर स्वास्थ्य कर्मचारियों की बात करें, तो सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को अपने अपने स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण करने के निर्देश जारी हो चुके हैं। ये कर्मचारी अपने अस्पतालों में वैक्सीन ले सकते हैं या फिर अन्य टीकाकरण केंद्रों पर जाकर भी इन्हें वैक्सीन मिल सकता है। दरअसल, देश में अभी 15 वर्ष या उससे ऊपर की आबादी का कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। बीते तीन जनवरी से देश में 15 से 17 वर्ष की आयु वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 2.50 करोड़ से अधिक किशोर पहली खुराक ले चुके हैं, जबकि 63 करोड़ व्यस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed