{"_id":"60e4ab6db1d2310f14281330","slug":"corona-vaccine-is-effective-in-preventing-death-from-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: कोविड-19 से होने वाली मौत को रोकने में टीका प्रभावशाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अध्ययन: कोविड-19 से होने वाली मौत को रोकने में टीका प्रभावशाली
Wed, 07 Jul 2021 12:43 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:43 AM IST
सार
एक खुराक लेने वालों पर 82 प्रतिशत तक प्रभावी सिद्ध हुआ हैऔर दो खुराक लेने वाले कर्मियों पर यह 95 फीसदी असरदार साबित हुआ है
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा कोविड रोधी टीके पर किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि टीके से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की मौत होने से रोकने में सफलता मिली है। तमिलनाडु पुलिस कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थी और उन पर इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिला है।
विज्ञापन
आईसीएमआर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 रोधी टीके से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की मौत होने से रोकने के सफलता मिली है।
ICMR study reveals that COVID-19 vaccine is effective in preventing deaths among front line workers. Research article can be access at IJMR portal https://t.co/McnaVa1S9V pic.twitter.com/teJFOXU8PB
— ICMR (@ICMRDELHI) July 6, 2021विज्ञापन
ट्वीट में कहा गया कि राज्य के पुलिस कर्मियों पर यह 82 प्रतिशत तक प्रभावी सिद्ध हुआ है जिन्होंने एक खुराक ली थी तथा दो खुराक लेने वाले कर्मियों पर यह 95 फीसदी असरदार साबित हुआ है। यह अध्ययन आईसीएमआर राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान और वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
विज्ञापन