{"_id":"61c73bdd9260087cdb5dded3","slug":"corona-vaccine-for-children-covaxin-was-approved-for-children-aged-12-to-18-years-from-dgci-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन को आपात मंजूरी, डीसीजीआई से कोवाक्सिन को मिली हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccine: 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन को आपात मंजूरी, डीसीजीआई से कोवाक्सिन को मिली हरी झंडी
Sat, 25 Dec 2021 09:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:19 PM IST
सार
जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को भी 12 साल से ज्यादा आयु-वर्ग के लिए मंजूरी मिली थी। हालांकि, देश में अभी 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
कोवाक्सिन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत के बीच बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देश में 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को हरी झंडी दे दी गई है। भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। इससे पहले जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को भी इस आयु-वर्ग के लिए मंजूरी मिली थी। इस वैक्सीन का इस्तेमाल 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए किया जाना है। हालांकि, देश में अभी 18 या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
जायकोव-डी के बाद दूसरी वैक्सीन
कोवाक्सिन ऐसी दूसरी वैक्सीन है, जिसका इस्तेमाल देश में 12 से 18 साल के बच्चों के लिए किया जा सकता है। इससे पहले जायकोव-डी पहला ऐसा टीका था, जिसे भारत के औषधि नियामक की ओर से 12 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों के लिए अनुमति दी गई थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने फिलहाल टीके की खुराक केवल वयस्कों को ही देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
एसईसी ने अक्तूबर में की थी सिफारिश
सूत्रों के मुताबिक, सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने अक्तूबर में डीसीजीआई से बच्चों के लिए कोवाक्सिन के आपात इस्तेमाल की सिफारिश की थी। फिलहाल दुनिया के कई देशों में बच्चों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। वहीं, फाइजर बायोटेक ने 5 साल से ऊपर बच्चों के लिए वैक्सीन बनानी शुरू भी कर दी है। इस वैक्सीन का इस्तेमाल अमेरिका और यूरोप में किया भी जा रहा है।
विज्ञापन