फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccine: Decision on emergency use of Zydus and Serum vaccines possible this week

Corona vaccine: जायडस और सीरम के टीकों के आपात इस्तेमाल पर इसी हफ्ते हो सकता है फैसला

Tue, 10 Aug 2021 06:57 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 06:57 AM IST
सार

  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया विशेषज्ञ समिति की कल होने वाली बैठक में तीन टीकों पर होगी चर्चा 
  • इस बैठक में दो वैक्सीन को इसी सप्ताह आपातकाल की अनुमति मिल सकती है
  • करीब 5 सप्ताह पहले जायडस कंपनी ने डीएनए आधारित स्वदेशी वैक्सीन के लिए दिया था आवेदन 

विज्ञापन
Corona vaccine: Decision on emergency use of Zydus and Serum vaccines possible this week
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना टीकाकरण में जल्द ही दो और वैक्सीन शामिल हो सकती हैं। इसी सप्ताह सरकार दो नई वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे सकती है। इनमें से एक जायडस कैडिला कंपनी की डीएनए आधारित वैक्सीन है जबकि दूसरी वैक्सीन को कोवावैक्स है जिसका उत्पादन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईआईआई) कर रहा है। 

विज्ञापन


विशेषज्ञ समिति की कल होने वाली बैठक में तीन टीकों पर होगी चर्चा 
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के अधीन विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की बुधवार को होने वाली बैठक में तीन टीकों पर चर्चा होगी। इसमें बायोलॉजिकल ई कंपनी की वैक्सीन भी शामिल है। लेकिन इनमें से दो वैक्सीन को इसी सप्ताह आपातकाल की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन


समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि करीब पांच सप्ताह पहले जायडस कंपनी ने डीएनए आधारित स्वदेशी वैक्सीन के लिए आवेदन दिया था लेकिन तीसरे चरण के परीक्षण से जुड़े परिणाम पर्याप्त नहीं थे। इसलिए कंपनी से अन्य दस्तावेज भी सौंपने के लिए कहा था। पिछले सप्ताह कंपनी से सभी दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं। उनकी समीक्षा भी लगभग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य सदस्य ने बताया कि कोवावैक्स नाम से जिस वैक्सीन को लेकर भारत में सीरम कंपनी ने आवेदन दिया है, उस टीके के लिए अन्य देशों में भी नोवावैक्स कंपनी की ओर से अनुमति मांगी गई है।

अभी तक इस के तीनों परिणामों के आधार पर कुछ देशों में अनुमति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि इन दोनों वैक्सीन को सबसे पहले आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। दरअसल, अभी तक भारत में  स्पूतनिक-वी, मॉडर्ना व जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाली वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

बच्चों के लिए कोवावैक्स टीके के तीसरे चरण के बैच को मंजूरी 

  • बच्चों के लिए कोवावैक्स वैक्सीन के तीसरे चरण के बैच को सेंट्रल ड्रग लैबोरेट्री (सीडीएल) कसौली से मंजूरी मिल गई है। 
  • अमेरिकी नोवावैक्स कंपनी की कोवावैक्स के तीसरे चरण के बैच पास कर सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया को भेजे गए हैं। यह संस्थान इसी वर्ष वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर सकता है। पहले व दूसरे चरण में कंपनी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
  • अब 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों पर तीसरे चरण के ट्रायल शुरू हो गया है। यह वैक्सीन अन्य वैरिएंट पर भी असरदार मानी जा रही है। कोवावैक्स का टीका भी अन्य टीकों की तरह बाजू पर लगेगा।


पर्याप्त वैक्सीन के बाद भी टीकाकरण में सुधार कम
देश में पर्याप्त वैक्सीन के बाद भी टीकाकरण में सुधार बेहद मंद गति से हो रहा है पिछले 1 दिन में 16 लाख लोगों ने वैक्सीन लिया है। अन्य दिनों में यह आंकड़ा 50 से 60 लाख के बीच दर्ज किया गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए 8 लाख से अधिक खुराक की नई खेप भी जारी की है।

मंत्रालय के अनुसार, राज्यों को अब तक 52.40 करोड़ से अधिक खुराकें भेजी जा चुकी हैं। इनमें से 50.51 करोड़ से अधिक खुराकों की खपत हुई है। फिलहाल राज्यों के पास 2.33 करोड़ से अधिक खुराकें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed