{"_id":"60ff51d98ebc3eb2b262a059","slug":"corona-vaccine-another-corona-vaccine-in-the-country-corbevax-may-come-by-the-end-of-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: देश में कोरोना का एक और टीका 'कॉर्बेवैक्स' सितंबर तक हो सकता है उपलब्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: देश में कोरोना का एक और टीका 'कॉर्बेवैक्स' सितंबर तक हो सकता है उपलब्ध
Tue, 27 Jul 2021 05:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 27 Jul 2021 05:52 AM IST
सार
- बायोलॉजिकल ई द्वारा बनाए टीके का अभी तीसरे चरण का क्लिनिकल चल रहा है ट्रायल
- पहले और दूसरे ट्रायल में इस वैक्सीन को लेकर बेहतर नतीजे आए
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश में कोरोना का एक और टीका सितंबर तक उपलब्ध हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक हैदराबाद दराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई के भारत में सितंबर के अंत तक अपनी कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स लॉन्च करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बायोलॉजिकल ई द्वारा बनाए जा रहे इस टीके का अभी तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। इससे पहले इसके पहले और दूसरे ट्रायल में इस वैक्सीन को लेकर बेहतर नतीजे आए हैं। सरकार ने तीसरे चरण के नतीजों से पहले ही इसके ऑर्डर दे दिए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने एक लिखित जवाब में बताया कि सरकार ने घरेलू टीका निर्माण कंपनी बायोलॉजिकल ई को टीका विकसित करने के लिए वित्तीय मदद दी है। टीका अभी तीसरे चरण के परीक्षण के दौर पर है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि कंपनी टीके के इमरर्जेंसी यूज लाइसेंस (ईयूएल) के लिए अगस्त अंत तक आवेदन कर सकती है और इस साल के अंत तक सरकार को 30 करोड़ खुराकें उपलब्ध कराएगी।
मालूम हो कि एक दिन पहल ही विशेषज्ञों के पैनल ने सरकार से टीकाकरण अभियान को तेज करने की सिफारिश थी ताकि तीसरी लहर को आने से रोका जा सके।