{"_id":"600987bca04af65c0a1ec716","slug":"corona-vaccination-today-know-total-number-of-people-vaccinated-on-21st-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: देश में 10 लाख के करीब पहुंची टीका लगवाने वालों की संख्या, आज एक भी मौत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: देश में 10 लाख के करीब पहुंची टीका लगवाने वालों की संख्या, आज एक भी मौत नहीं
Thu, 21 Jan 2021 07:46 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 21 Jan 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना टीकाकरण का आज छठा दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से लेकर गुरुवार शाम छह बजे तक 9,99,065 लोगों को टीका लगाया गया है, वहीं विशेष रूप से गुरुवार की बात करें तो शाम छह बजे तक सभी राज्यों में 1,92,581 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। आज राहत की बात यह रही कि एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने बताया कि 20 तारीख को इंट्राक्रैनील रक्तस्राव होने के बाद गुरुवार को एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे कि 16 जनवरी को टीका लगाया गया था। व्यक्ति को उदयपुर, राजस्थान के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और यह मामला वैक्सीनेशन से संबंधित नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि आज किसी की मौत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
दूसरे चरण में पीएम मोदी भी लगवाएंगे टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में पीएम मोदी को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। वहीं इसी चरण में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। बता दें कि कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में उन सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है जिनकी उम्र 50 वर्ष के ऊपर है।
विज्ञापन
ऐसे में वैसे मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है उन्हें दूसरे चरण के दौरान कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि इसकी निश्चित तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
आंध्र प्रदेश में हफ्ते में 6 दिन टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आंध्र में सबसे ज्यादा हफ्ते में 6 दिन और मिजोरम में 5 दिन टीका लगाया जाएगा। वहीं, गोवा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हफ्ते में दो दिन वैक्सीनेशन होगा।
इन राज्यों में 4 दिन टीकाकरण
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हफ्ते में 4 दिन वैक्सीनेशन होगा।
इन राज्यों में 3 दिन टीकाकरण
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और ओडिशा में हफ्ते में तीन दिन ही टीकाकरण के लिए रखे गए हैं।
कोरोना के नए रूप अब तक 145 लोग संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन में पता चले कोविड-19 के नये स्वरूप से भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 145 पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक इन सभी लोगों को संबद्ध राज्य सरकारों ने निर्धारित स्वास्थ्य संस्थानों में अलग-अलग कमरे में पृथक-वास में रखा है।
उनके करीबी संपर्क में आए लोगों को भी पृथक रखा गया है। सह यात्रियों, परिवार के लोगों और अन्य के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू कर दिया गया है।